Dahi face pack: चेहरे पर लगाने के लिए अनगिनत प्रोडक्ट विकल्प मार्केट में उपलब्ध हैं। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें खरीदते और अप्लाई करते हैं। इसके बाद भी बहुत बड़ी संख्या में लोग आज भी प्राकृतिक और घरेलू उपायों को अपनाते हैं। केमिकल युक्त चीजों का रिजल्ट तो जल्दी मिल सकता है लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिकता है। इससे कई बार साइड इफैक्ट होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में यहां हम आपको दही को रोजाना अप्लाई करने के फायदे, दही का फेस पैक कैसे बनाकर लगा सकते हैं इसके बारे में बता रहे हैं।

रोजाना चेहरे पर दही लगाने के फायदे

दही नेचुरल एक्‍सफोलिएट करने का काम करता है।
स्किन पर दही लगाने से डेड स्किन रिमूव होती है।
दही लगाने से स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है।
इसे स्किन में शामिल करने से चेहरे पर चमक आती है।
रोजाना चेहरे पर दही लगाने से स्किन मुलायम बनती है।
दही लगाने से स्किन गर्मियों में भी हाइड्रेटेड रहती है।
इसके साथ ही चेहरे से टैनिंग की दिक्कत भी कम होती है।
दही नेचुरल ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज का भी काम करता है। स्किन टोन को सुधारता है।
दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। इसलिए इसे लगाने से सूजन कम होती है।
इससे स्किन पोर्स साफ होते हैं। साथ ही पिपंल्स जैसी दिक्कते नहीं होती हैं।

खट्टे दही से फेस पैक बनाने के तरीके

केला और दही का पैक

इसे बनाने के लिए एक कटोरी में केले लेकर उसे मैश कर लें। फिर 2 चम्मच दही मिलाएं। तैयार पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट हो जाएगी।

बेसन और दही का पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप दही और बेसन का फेस पैक लगा सकते हैं। इस पैक को तैयार करने के लिए 2 बड़े चम्मच दही लें। फिर इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं। मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। करीब 15 मिनट सूखने के बाद फेस वॉश कर लें।

हल्दी और दही

अगर आप चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं तो दही और हल्दी का पैक लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।