घर को खूबसूरत और व्यवस्थित रखने के लिए फर्नीचर अहम भूमिका निभाता है। खासकर कबर्ड सिर्फ कपड़े और सामान रखने की जगह नहीं होता बल्कि यह कमरे के लुक को भी प्रभावित कर सकती है। आजकल बाजार में सिंपल से लेकर मॉडर्न, स्लाइडिंग डोर, ग्लास पैनल और मॉड्यूलर कबर्ड तक कई तरह के विकल्प मिल जाते हैं। ऐसे में घर की जरूरत और इंटीरियर के हिसाब से सही डिजाइन चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई बार हम खूबसूरत दिखने वाला कबर्ड पसंद कर लेते हैं लेकिन बाद में स्टोरेज कम पड़ने लगता है।

अगर आप नया कबर्ड खरीदने या बनवाने की सोच रहे हैं, तो डिजाइन के साथ-साथ स्टोरेज, साइज, मटेरियल और दरवाजे के पैटर्न पर भी ध्यान दें। यहां दिए गए कुछ डिजाइन कबर्ड सिलेक्शन में मदद कर सकते हैं।

स्लाइडिंग डोर कबर्ड

यूनिक और अट्रैक्टिव अलमारी के लिए स्लाइडिंग डोर कबर्ड चुन सकते हैं। यह जगह को बचाती है और दिखने में भी काफी सुंदर लगती है। इसे खोलना और बंद करना आसान होता है। छोटे कमरों के लिए इस तरह के कबर्ड को ले सकते हैं, जिसका साइज अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुनें।

ओपन कबर्ड

ओपन कबर्ड दिखने में काफी सुंदर लगता है। अगर कपड़े व्यवस्थित तरीके से रखे जाएं, तो यह कमरे को सुंदर दिखाने में भी मदद कर सकता है। ओपन कबर्ड नहीं चाहिए तो मिरर के दरवाजे वाले कबर्ड चुन सकते हैं। जिसके मिरर ड्रेसिंग के तौर पर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

मॉड्यूलर कबर्ड

मॉड्यूलर कबर्ड एक मॉडर्न अलमारी है जो कमरे को सुंदर बनाने में मदद कर सकती है। यह कम जगह में ज्यादा सामान रखने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। कमरे को आधुनिक लुक देना चाहते हैं तो इंटीरियर के अनुसार मॉड्यूलर कबर्ड डिजाइन को चुन सकते हैं।

वुडन कबर्ड

लकड़ी के कबर्ड बहुत शानदार और यूनिक लुक देते हैं। अगर कमरा छोटा है तो इस तरह के कबर्ड खरीदा जा सकता है। इसमें आप सिंगल या डबल डोर कबर्ड को अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं। मजबूत और टिकाऊ ऑप्शन देख रहे हैं तो वुडन कबर्ड को चुना जा सकता है।

वॉक इन वॉर्डरोब

यह एक ऐसा वॉर्डरोब है जिसमें आप चलकर अंदर जा सकते हैं और कपड़े और जूतों को चुन सकते हैं। दीवारों को कवर करते हुए एल शेप और यू शेप वॉक इन वॉर्डरोब चुन सकते हैं। अगर आपका कमरा बड़ा है तो तीन तरफ दीवारों वाला स्टोरेज चुन सकते हैं। मॉडर्न और व्यवस्थित लुक के लिए इस तरह के वॉडरोब डिजाइन पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपने सेलिब्रिटी को इस तरह के वॉर्डरोब इस्तेमाल करते देखा होगा।

चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें एक बार खरीदने पर वह सालों-साल चलती है। कबर्ड या अलमारी भी इसमें शामिल है। अगर आप घर के लिए कबर्ड खरीदने जा रहे हैं या पुराना कबर्ड बदलना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। कमरे का साइज, स्टोरेज की जरूरत, डोर का डिजाइन, क्वालिटी, इंटीरियर से मैच, सेफ्टी, बजट और रखरखाव जैसी चीजों को ध्यान में रखें। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अच्छा कबर्ड चुनने में मदद मिल सकती है।