मखाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये तो सभी लोग जानते हैं। इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। अक्सर शाम होते ही लोगों को हल्की-हल्की भूख लगने लगती है। ऐसे में बाहर से कुछ अनहेल्दी खाने से अच्छा है आप घर में रखीं कुछ चीजों से हेल्दी स्नैक्स तैयार करें। मखाने से आप स्वादिष्ट और पौष्टिक चाट बना सकते हैं। कम तेल में बनने वाली यही रेसिपी हेल्दी स्नैक का ऑप्शन बन सकती है।
इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स लंबे समय तक पेट भरा रखने, पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, मखाना में पाए जाने वाले कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, इसके फायदे इस बात पर निर्भर करते हैं कि इसे किस तरह और कितनी मात्रा में खाया जा रहा है। अगर आप भी शाम की भूख मिटाने के लिए कुछ ऑप्शन खोज रहे हैं तो आपको यहां दी गई 2 मखाना चाट रेसिपी को ट्राई करना चाहिए।
मखाना कॉर्न का चटपटा स्नैक्स चाट
नोट करें जरूरी चीजें
2 + 1/2 कप मखाना
1/2 कप स्वीट कॉर्न
1/2 कप मूंगफली
1 उबला आलू (बारीक कटा)
2 बड़े चम्मच सेव या भुजिया
जरूरत अनुसार बारीक कटा प्याज़
जरूरत अनुसार अनार के दाने
जरूरत अनुसार टमाटर (बारीक कटा)
जरूर अनुसार हरी धनिया पत्ती
जरुरत अनुसार पुदीना पत्ती
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 पैकेट मैजिक मैगी मसाला
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
जरूरत अनुसार चिल्ली फ्लेक्स
जरूरत अनुसार मिक्स हब्र्स
1/3 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
स्वाद अनुसार नमक
2 छोटा चम्मच घी या बटर
1/2 चम्मच नींबू का रस (ऑप्शनल)
झटपट नोट कर लें रेसिपी
सबसे पहले स्वीट कॉर्न को धोकर 5 मिनट के लिए उबालने रख दें। फिर एक पैन लेकर उसे गर्म करें। आप सीधे पैन में मखाने डालकर भून सकते हैं। या फिर घी या ऑयल डालकर भी मखाना रोस्ट कर सकते हैं। क्रिस्पी होने पर उन्हें प्लेट में निकाल लें। इसके बाद चाट बनाने की सभी चीजों को निकाल लें। मूंगफली को रोस्ट कर एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद पैन गरम कर उसमें घी या बटर डाले फिर मखाना, मैगी मैजिक मसाला और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुए फ्राई करें।
इसी समय नमक भी डाल दे। जब मखाने अच्छी तरह क्रिस्पी और चटपटे हो गए हैं इसलिए अब उन्हें बाउल में निकाल लें। फिर ठंडा होने दें। इसके बाद उसमें कटे हुए प्याज और मूंगफली मिला दें। फिर अनार के दाने, स्वीट कॉर्न, उबला आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और मिक्स हर्ब को डालकर अच्छी तरह टॉस कर लें। हरी धनिया के पत्ते, पुदीना पत्ती और नमकीन सेव से गार्निश कीजिए और नींबू का रस मिलाए। चाट बनकर तैयार है।
दूसरी रेसिपी
मखाना चाट बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
3 कप मखाना
2 चम्मच देसी घी
1 चम्मच नींबू का रस
3 बड़े चम्मच मूंगफली
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 चम्मच इमली की चटनी
1 खीरा बारीक कटा हुआ
1/2 सेब कटा हुआ
2 चम्मच हरी चटनी
सेंधा नमक स्वादानुसार
3 बड़े चम्मच अनार
बनाने का तरीका
मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें सेंधा नमक डालकर मखाने फ्राई करें। मखाने जब क्रिस्पी हो जाए तो इसे आंच से उतार लें। अब इस फ्राइड मखाने में रोस्टेड मूंगफली, कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण में हरी चटनी, लाल चटनी, कटे हुए खीरे, सेब डालकर अच्छे से मिला लें। इसमें अपना मनपसंद फल जैसे अनार के दाने डालें।
