Korean Top Designs: कोरियन स्टाइल का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। खासकर युवाओं के बीच कोरियन फैशन तेजी से ट्रेंड कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोरियन आउटफिट्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं। अगर आप अपने वॉर्डरोब में कुछ नए और ट्रेंडी आउटफिट शामिल करना चाहती हैं, तो यहां दी गई कोरियन टॉप्स से आइडियाज ले सकती हैं। जिन्हें आप जींस, ट्राउजर या स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

स्क्वायर नेक पफ टॉप

स्क्वायर नेक पफ टॉप इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। यह टॉप यूनिक और एलिगेंट लुक देती है। इसे आप हाई-वेस्ट जींस, ए लाइन स्कर्ट या वाइड लेग ट्राउजर के साथ कैरी कर सकती हैं। कैजुअल लुक से लेकर दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए ये टॉप्स अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

शॉर्ट स्लीव्स कार्डिगन टॉप

अगर आप सिंपल और क्लासी लुक पसंद करती हैं, तो शॉर्ट स्लीव्स कार्डिगन टॉप कैरी कर सकती हैं। सामने बटन वाले इस टॉप को डेनिम जींस या स्कर्ट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और स्नीकर्स पहनकर लुक को ट्रेंडी बनाया जा सकता है। कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए यह सही आउटफिट रहेगी।

रेप टॉप

यूनिक फिटिंग की वजह से रेप टॉप काफी अच्छी मानी जाती है। लुक को आकर्षक बनाने के लिए इस टॉप को जींस या ट्राउजर के साथ कैरी किया जा सकता है। पार्टी या कैजुअल दोनों तरह के लुक के लिए ये टॉप्स अच्छा विकल्प मानी जाती है।

ऑफ शोल्डर टॉप

ऑफ शोल्डर टॉप्स लंबे समय से फैशन ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई हैं। सिंपल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस टॉप को कैरी कर सकती हैं। जींस, ट्राउजर या स्कर्ट पर भी इसे स्टाइल किया जा सकता है, जो लुक को और आकर्षक बना सकता है।

हेनले टॉप

बिना कॉलर के टॉप या टीशर्ट को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। रोजाना पहनने के लिए हेनले टॉप्स आरामदायक मानी जाती हैं। इसे हाई वेस्ट जींस, कार्गो पेंट और स्कर्ट के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

अपनी वॉर्डरोब को अपडेट करने के लिए इन कोरियन टॉप्स को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। इससे आपको यूनिक, आकर्षक और आरामदायक लुक मिल सकता है। इन टॉप्स को आप हाई वेस्ट जींस, ट्राउजर, कार्गो या स्कर्ट के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।