नवरात्रि के दौरान महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। वे गरबा और डांडिया नाइट के लिए खास तौर पर तैयार होती हैं। इस मौके पर सिर्फ आउटफिट ही नहीं बल्कि सही ज्वेलरी और हेयरस्टाइल भी लुक में चार चांद लगाते हैं। इसके अलावा नेल आर्ट डिजाइन भी हाथों को खूबसूरत और यूनिक दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आजकल महिलाएं अपनी आउटफिट के अनुसार नेल आर्ट डिजाइन करती हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों नवरात्रि स्पेशल नेल आर्ट डिजाइन काफी ट्रेंड में है। पार्लर जाकर महिलाएं तरह-तरह के डिजाइन वाले महंगे नेल आर्ट करवा रही हैं। अगर आप घर पर ही खुद से नवरात्रि के दौरान नेल आर्ट बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।
स्टाइलिश नेल आर्ट डिजाइन
हाथों को अलग और खूबसूरत दिखाने के लिए इस तरह के फ्रेंच टिप नेल आर्ट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसे नवरात्रि स्पेशल बनाने के लिए नाखूनों की टिप पर कॉन्ट्रास्ट रंग से फूल और मंदिर की घंटी का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आप नाखूनों पर खुद से तैयार कर सकती हैं।

मिरर वर्क नेल आर्ट
नवरात्रि स्पेशल लुक के लिए ब्लैक आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो इस तरह का नेल आर्ट कर सकती हैं। हालांकि इस नेल आर्ट को आपको सावधानी से करना होगा। सबसे पहले बेस कोट लगाएं जिसे आप ब्लैक कर सकती हैं। अब ऊपर सफेद रंग से डॉट या डांडिया खेलते हुए आकृति बनाएं। अब ऊपर से छोटे-छोटे मिरर को ग्लू की मदद से चिपकाएं।

सिंपल नेल आर्ट डिजाइन
अगर आपके पास नाखूनों को सजाने का ज्यादा समय नहीं है, तो सिंपल नेल आर्ट कर सकती हैं। इसके लिए आपको सभी नाखूनों पर आर्ट करने की जरूरत नहीं है। बल्कि सिर्फ एक नाखून पर डिजाइन बनाकर बाकी नाखूनों पर सिंपल पॉलिश कर सकती हैं। इस तरह का आर्ट करने के लिए नाखूनों पर सफेद पॉलिश लगाएं। अब ऊपर मां या फिर नवरात्रि से जुड़ी कोई आकृति पतले ब्रश की मदद से बनाएं।

डांडिया और माता वाले नेल आर्ट
नवरात्रि पर डांडिया या गरबा खेलने का प्लान है, तो आउटफिट के साथ नाखूनों को भी खास बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेस के लिए गहरे रंग की नेल पॉलिश चुनें। अब इसके ऊपर से सफेद या गोल्डन रंग से डांडिया, माता के पैर और डॉट बनाएं। इस तरह का डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर खूब जच सकता है।

फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन
अगर आप अपने लुक को ज्यादा हैवी नहीं रखना चाहती हैं, तो हाथों पर इस तरह का सिंपल नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बेस कोट ब्राउन, लाल, मैरून या सफेद रखें। अब इसके ऊपर हल्के रंग से फूलों के डिजाइन बनाएं। बीच में या फिर साइड में आधा फूल भी बनाया जा सकता है।

कलरफुल नेल आर्ट डिजाइन
नवरात्रि के दौरान सभी लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप कलरफुल आउटफिट पहन रही हैं, तो उसके साथ इस तरह का नेल आर्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेस के लिए ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाएं। अब इसके ऊपर अलग-अलग रंगों की मदद से डांडिया और फूलों वाले डिजाइन बनाएं।

अगर आपको नेल आर्ट करना नहीं आता है, तो घर पर बाजार से नकली नेल्स खरीदकर भी लगा सकती हैं। इसके लिए अपनी पसंद के नवरात्रि स्पेशल नेल आर्ट लें। अब नकली नाखूनों को साइज के अनुसार सेट करें। नाखूनों को अच्छी तरह धोकर पुराना नेल पेंट साफ कर दें। अब नेल बफर की मदद से नाखूनों की सतह को हल्का खुरदरा कर दें। साथ ही क्यूटिकल्स को धीरे-धीरे पीछे करें। अब हर उंगली के नाप के हिसाब से नकली नाखूनों को ग्लू की मदद से चिपकाएं।

