Chocolate Day 2026 Date, Importance: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई है। वहीं, रोज डे और प्रपोज डे के बाद अब बारी चॉकलेट डे की है। हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या करीबी लोगों को चॉकलेट देकर रिश्तों में मिठास घोलने की कोशिश करते हैं।

चॉकलेट डे का इतिहास क्या है? History of Chocolate Day

चॉकलेट को प्यार और अपनापन जताने का एक मीठा माध्यम माना जाता है। यह स्नेह और भावनाओं की मिठास का प्रतीक होती है। साल 1840 के आसपास, जब वैलेंटाइन डे लोकप्रिय होने लगा और प्रेम से जुड़े इस खास सप्ताह की पहचान बनी, तभी से चॉकलेट डे मनाने की परंपरा शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दिन वैलेंटाइन वीक का अहम हिस्सा बन गया।

चॉकलेट बढ़ाती है हैप्पी हार्मोन: Chocolate Day Importance

चॉकलेट डे के मौके पर लोग अपने खास लोगों को उनकी पसंदीदा चॉकलेट या चॉकलेट से बने मीठे तोहफे देकर प्यार जताते हैं। माना जाता है कि चॉकलेट मनोदशा पर गहरा असर डालती है और उदासी को दूर कर खुशी व उत्साह बढ़ाने में मदद करती है, खासकर डार्क चॉकलेट।

चॉकलेट खाने से रिलीज होते हैं फील गुड हार्मोन

डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में ‘फील गुड’ हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे व्यक्ति को खुशी महसूस होती है। ऐसे में जब आप किसी को चॉकलेट देते हैं, तो वह पल और भी खास बन जाता है। इस तरह चॉकलेट डे प्यार, स्नेह और रिश्तों में मिठास बढ़ाने का दिन है। यह बिना ज्यादा शब्दों के अपनी भावनाएं जाहिर करने का एक आसान और प्यारा तरीका बन चुका है।