मौसम गर्म होते ही छिपकली समेत तमाम तरह से कीड़े-मकोड़े अंदर से बाहर निकलने लगते हैं। बहुत सारे लोगों को छिपकली से बहुत डर लगता है। अगर ये कमरे, किचन, बाथरूम या बालकनी में हो तो डर की वजह से वहां जाना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन्हें भगाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। यूं तो बाजार में छिपकली को भगाने के लिए कई तरह के स्प्रे आते हैं, लेकिन इनमें केमिकल बहुत होता है। बच्चों और जानवरों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। यहां बताए तरीकों को आप lizards को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

लहसुन और प्याज

ऐसा बताया जाता है कि छिपकलियों को लहसुन और प्याज की गंध पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप छिपकली को घर से भगाने के लिए यह नुस्खा आजमा कर देख सकती हैं। इसके लिए आप लहसुन की कलियों को खिड़की-दरवाजों के पास रख सकती हैं। इसके अलावा प्याज का रस निकालकर उसे वहां स्प्रे कर सकती हैं जहां सबसे ज्यादा छिपकली दिखाई देती हों।

काली मिर्च का स्प्रे

काली मिर्च भी छिपकली को भगाने में आपकी मदद कर सकती है। यह नुस्खा आजमाने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी लें। उसमें काली मिर्च पीसकर डाल दें। इसे मिक्स कर लें। फिर वहां छिड़के जहां छिपकली मंडराती दिखती हैं।

अंडे के छिलके

ऐसा माना जाता है कि अंडे के छिलके से भी छिपकली को भगाया जा सकता है। इसकी गंध छिपकली को पसंद नहीं आती है। कुछ लोगों का मानना है कि इसकी गंध छिपकली को ये महसूस कराती है उस जगह पर कोई और जीव मौजूद है जिससे वह डरकर भाग जाती है। इसे आजमाने के लिए आप ृअंडे के कुछ छिलकों को इकट्ठा करके दरवाजों या खिड़कियों के पास रख सकते हैं।

नींबू और मिर्च

नींबू और मिर्च की तीखी गंध भी आपको छिपकली से बचा सकती है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में पानी, थोड़ा का नींबू का रस और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाकर एक घोल बना लें। अब इस घोल को उन जगहों पर छिड़काव करें जहां अक्सर छिपकली दिखती हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।