DIY Chia Seed Face Mask For Glowing Skin: स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए। कई बार घरेलू नुस्खे भी कारगर साबित होते हैं। चिया सीड्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर चिया सीड्स का सेवन करने से सेहत को कई तरह से फायदा होता है।
यह स्किन को अंदर से पोषण देता है। इसके साथ ही अगर आप चिया सीड्स से बना फेस मास्क अप्लाई करते हैं तो इससे स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद मिलती है। साथ ही काले धब्बे और पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने में हेल्प होती है। इस मास्क में चिया सीड्स और मलाई के साथ-साथ नमी के लिए शहद और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए नींबू का रस मिलाया जाता है।
चिया सीड्स से बना फेस मास्क क्यों है फायदेमंद?
चिया सीड्स में विटामिन एफ होता है जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। दो बड़े चम्मच चिया सीड्स में लगभग 140 कैलोरी, 11 ग्राम फाइबर, 4 ग्राम प्रोटीन और 9 ग्राम वसा होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। जो समय से पहले उम्र बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं। चिया सीड्स में पानी सोखने और जेल जैसी स्थिरता बनाने की प्रवृत्ति होती है। यह गुण चिया सीड्स को त्वचा के लिए एक उत्कृष्ट प्राकृतिक हाइड्रेटर बनाता है। हाइड्रेटेड त्वचा मुलायम, कोमल, भरी हुई और अधिक युवा दिखती है।
चिया सीड्स, मलाई, शहद और नींबू से फेस मास्क कैसे बनाएं?
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 छोटा चम्मच चिया सीड्स
1 बड़ा चम्मच ताज़ी मलाई
1 छोटा चम्मच शहद
4–5 बूंद नींबू का रस
बनाने का तरीका
चिया सीड्स को 2–3 चम्मच पानी में 15–20 मिनट भिगो दें (जेल जैसा हो जाएगा)। अब इसमें मलाई, शहद और नींबू का रस डालें। सबको अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरा धोकर साफ कर लें। मास्क को पूरे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें और मॉइश्चराइज़र लगा लें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
