DIY Rice Water Face Wash Serum: राइस वाटर यानी चावल का पानी स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता है। चेहरे पर निखार लाने के लिए इससे फेस वॉश (Face Wash) और फेस सीरम (Serum) का बनाया जा सकता है। चावल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो दाग-धब्बों को दूर, झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। चावल के पानी में विटामिन बी, ई और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं।

इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं। अमीनो एसिड्स स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं। चावल के पानी से निकलने वाला स्टार्ट स्किन को टाइट करने में हेल्प कर सकता है। इसे अप्लाई करने से पहले एक बार ‘पैच टेस्ट’ जरूर करना चाहिए, ताकि एलर्जी समेत किसी भी तरह के स्किन पर होने वाले नुकसान से बचा जा सके। आए जानें इसे बनाने का तरीका।

चावल के पानी का फेस वाश बनाने का तरीका | How to make rice water face wash at home

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

Award Banner

चावल
पानी
बेबी फेस वॉश
बादाम का तेल
गुलाब जल

इस तरह करें तैयार

इसे बनाने के लिए रात को चावल को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसी पानी को निकाल लें। इसमें थोड़ा सा चावल मिलाकर इसे पीस लें। अब आपको एक पैन में इसे डालना है। फिर इसे अच्छी तरह से पकाएं और इसे पूरा सूखा लें। फिर इसे बाहर निकाल लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं। साथ ही बादाम का तेल मिलाएं। रोजाना रात में सोने से पहले इस फेस वॉश से अपना चेहरा वॉश कर सकते हैं।

चावल के पानी से फेस सीरम बनाने का तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

आधा कप चावल
एक कप पानी
एक चम्मच एलोवेरा जेल
2-3 बूंदें गुलाब जल
1 विटामिन ई कैप्सूल

इस तरह घर पर करें तैयार

इसे बनाने के लिए एक कप पानी में 4–5 घंटे चावल भिगो दें। फिर पानी को छानकर अलग कर लें। इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई मिलाएं। सभी को मिक्स कर लें। इसे कांच की बोतल में भर लें। इसे फ्रिज में 5–7 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।