Chand Wali Mehndi: करवाचौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इसमें मेहंदी का खास महत्व होता है। कई बार घर के कामकाज में महिलाओं को अपने लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। वहीं कुछ महिलाओं के बच्चे बहुत छोटे होते हैं तो वो भी खुद को इतना टाइम नहीं दे पाती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और आपने भी अभी तक मेहंदी नहीं लगा पाई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चांद वाली मेहंदी झटपट लगा सकती हैं। यहां उसके कुछ डिजाइन्स दिए गए हैं।

हाथ के बीच या किनारे पर आधा चांद बनाकर उसके आसपास छोटी-छोटी बिंदियां और सितारे बना सकती हैं।
हथेली या हाथ के पिछले हिस्से पर चांद के साथ कई छोटे सितारे बना सकती हैं। इसे पतली बेल या जालीदार पैटर्न से भी सजा सकती हैं।

चांद के अंदर या उसके पास पति-पत्नी की छोटी-सी आकृति बना सकती हैं या पति का नाम लिख सकती हैं।

हाथ के बीच में गोल चांद बनाकर उसके चारों ओर गोल घेरा, बिंदियां और फूल-पत्तियां बना सकती हैं। यह डिजाइन देखने में भरी हुई लगती है, लेकिन इसे छोटे आकार में भी बनाया जा सकता है।
उंगली, कलाई या हथेली के किसी कोने पर छोटा-सा चांद और एक-दो सितारे बना सकती हैं। कम समय में मेहंदी लगाने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

चांद के साथ पति के नाम का पहला अक्षर या छोटा-सा नाम लिख सकती हैं। इससे मेहंदी में पर्सनल टच जुड़ जाता है।
