Center Table Designs: लिविंग रूम घर का वह हिस्सा होता है, जहां परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। यहीं मेहमानों का स्वागत भी किया जाता है। ऐसे में इस जगह को आकर्षक और व्यवस्थित बनाए रखना भी जरूरी है। लिविंग रूम को सजाने के लिए सोफे, पर्दे, कारपेट और लाइटिंग के साथ-साथ सेंटर टेबल भी अहम भूमिका निभाती है। सही सेंटर टेबल बोरिंग लिविंग रूम को आकर्षक और स्टाइलिश बना सकती है। अगर आप भी अपने लिविंग रूम को सजाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ सेंटर टेबल के डिजाइन्स से आइडिया ले सकते हैं।

वुडन सेंटर टेबल

अगर आप लिविंग रूम को क्लासिक लुक देना चाहते हैं, तो वुडन सेंटर टेबल एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह लगभग हर इंटीरियर के साथ मैच हो जाती है। इसमें आपको कई सारे डिजाइन्स मिल जाएंगे, जिसे रूम के साइज, इंटीरियर और सोफे के लुक के हिसाब से चुन सकती हैं।

ग्लास सेंटर टेबल

छोटे या बड़े लिविंग रूम को आकर्षक और स्टाइलिश दिखाने के लिए ग्लास सेंटर टेबल चुन सकते हैं। ग्लास टेबल सोफे के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं और रूम के वाइब को पूरी तरह बदल सकती हैं। इस तरह की टेबल कमरे को ज्यादा खुला और स्पेसियस दिखा सकती है।

मार्बल सेंटर टेबल

व्हाइट सोफे और दीवारों के साथ मार्बल सेंटर टेबल कमरे को क्लासी और एलिगेंट लुक दे सकती हैं। सफेद, काले या ग्रे मार्बल टॉप वाली टेबल्स आजकल काफी पसंद की जा रही हैं। रूम को लग्जरी लुक देने के लिए मार्बल टेबल चुन सकते हैं।

राउंड सेंटर टेबल

अगर आपका लिविंग रूम छोटा है, तो राउंड सेंटर टेबल बहुत अच्छा लुक दे सकती हैं। इसके गोल किनारे बहुत ही आकर्षक लगते हैं और साथ ही इससे बच्चों को भी चोट लगने का खतरा नहीं रहता। यह कमरे को सॉफ्ट और बैलेंस्ड लुक देती है।

स्टोरेज सेंटर टेबल

अगर आप कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सामान भी रखना चाहते हैं, तो स्टोरेज सेंटर टेबल को चुन सकते हैं। इससे कमरा व्यवस्थित दिखेगा और इधर-ऊधर रखी छोटी-मोटी चीजें भी संभालकर रखी जा सकती हैं।

खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

सेंटर टेबल खरीदते समय लिविंग रूम का साइज भी ध्यान में रखें। ज्यादा बड़ी या ज्यादा छोटी टेबल लुक को खराब कर सकती है। इसलिए कमरे और सोफे के साइज के अनुसार टेबल चुनें। सोफा और टेबल के बीच पर्याप्त जगह रखें। घर के फर्नीचर के रंग के हिसाब से ही सेंटर टेबल चुनें जिससे लिविंग रूम ज्यादा आकर्षक दिख सकता है। साथ ही टिकाऊ और आसानी से साफ की जाने वाली टेबल चुनें। इसके अलावा अगर घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, तो नुकीले कोनों की जगह राउंड सेंटर टेबल चुन सकते हैं।