Weight Loss Dish: आजकल मोटापा एक बहुत ही गंभीर समस्या बन चुकी है। वर्तमान समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। इसके पीछे की वजह गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली है। बढ़ते वजन के कारण न सिर्फ शरीर खराब दिखता है बल्कि कई गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
हर सब्जी का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही पत्ता गोभी खाना आपकी सेहत के साथ-साथ वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद होता है। पत्तागोभी में मौजूद यौगिक हमें कैंसर जैसी बीमारी से बचाते हैं। रोजाना गोभी खाने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी कैसे फायदेमंद है –
Health Line के मुताबिक पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, आयरन और पोटैशियम होता है। इसके साथ ही इसे फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। पत्तागोभी में फाइबर होता है इसलिए यह आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं कराती है। लंबे समय तक भरे रहने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। बहुत से लोगों का वजन इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि वे ज्यादा खाने से जूझते हैं। ज्यादा खाने से बचने के लिए पत्ता गोभी का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
Obesity से दूर रखने में कैसे Chia Seed करता है हमारी मदद ?
वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी कैसे खाएं ?
हरी गोभी की तरह ही आप पत्ता गोभी को भी अपनी डाइट में सब्जी के रूप में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो पत्ता गोभी को सलाद के रूप में भी आहार का हिस्सा बना सकते हैं। पत्ता गोभी का सेवन करते समय अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि इसका सेवन कब करना उचित है? इस सवाल का जवाब है लंच या डिनर। लंच और डिनर में पत्ता गोभी खाने से फैट तेजी से बर्न होता है।
पत्ता गोभी के अन्य फायदे
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: पत्ता गोभी में एंथोसायनिन पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो पाचन में सुधार करने में मदद करता है। जिन लोगों को पेट दर्द, कब्ज और गैस की समस्या होती है, उन्हें नियमित रूप से पत्ता गोभी खाने की सलाह दी जाती है।
कैंसर सेल्स की ग्रोथ रोकता है: पत्तागोभी में ब्रासिनिन होता है, जो कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मददगार होता है। कैंसर के दौरान डॉक्टर भी पत्ता गोभी खाने की सलाह देते हैं।
इम्यून सिस्टम को करे मजबूत: पत्ता गोभी विटामिन-सी से भरपूर होती है, जो इम्यून सिस्टम को ठीक से काम करने में मदद करती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पत्ता गोभी के जूस को भी आहार में शामिल किया जा सकता है।