Skin Care Before Valentine Week: वैलेंटाइन वीक शुरू होने में बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 7 फरवरी को रोज के साथ यह प्यारभरा सप्ताह शुरू हो जाएगा। फिर एक के बाद एक दिन आएंगे जिनमें प्यार और भावनाओं को लोग अपने-अपने अंदाज में बयां करेंगे। ऐसे में युवा इसे लेकर खासा उत्साहित रहते हैं। अगर आप भी बिना पार्लर जाए अपनी त्वचा पर चमक लाना चाहती हैं तो घर पर बड़ी आसानी से बॉडी पॉलिशिंग कर सकती हैं। आइए जानें इसके स्टेप्स और जरूरी बातें।

स्टेप नंबर 1- ड्राई ब्रशिंग से करें शुरूआत

बॉडी पॉलिशिंग के लिए सबसे पहले आप सॉफ्ट ब्रिसल वाला एक बॉडी ब्रश लें। इससे आपको अपनी बॉडी को धीरे-धीरे ब्रश करना है। सबसे पहले बॉडी को ऊपर की ओर ब्रश करें। फिर निचले हिस्से पर ब्रश से साफ करें। ऐसा करने पर डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

स्टेप नंबर 2- अब करें बॉडी स्क्रब

इसके बाद आपको ब्राउन शुगर लेनी है। उसमें थोड़ा नारियल का तेल और कोई भी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलानी है। फिर तौलिए को पहले गर्म पानी में भिगोकर गीला करें। अब बॉडी को साफ करें। फिर और फिर तैयार मिश्रण की मदद से बॉडी पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इस दौरान कोहनी, घुटनों और एड़ी पर ज्यादा ध्यान दें। यह जगह ज्यादा काली हो जाती हैं। फिर एक बार गर्म गीले तौलिए से बॉडी को साफ कर लें।

स्टेप नंबर 3- एक्सफोलिएशन इस तरह करें

बॉडी पॉलिशिंग के लिए एक्सफोलिएशन बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको कॉफी में जैतून का तेल या बादाम का तेल मिलाना है। फिर इस मिश्रण से धीरे-धीरे बॉडी की मसाज करें।

स्टेप नंबर 4- नहाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अब बारी आती है नहाने की। इसके लिए गुनगुने पानी में आपको 2 चम्मच रॉक साल्ट मिलाना है। स्किन को डिटॉक्सीफाई करने और मुलायम बनाने के लिए करीब 15-20 मिनट इस पानी में रहें या अपने ऊपर डालें। रॉक साल्ट में मौजूद मिनरल्स आपकी त्वचा को कोमल एक्सफोलिएशन प्रदान करते हैं, जिससे आपकी त्वचा तरोताजा और यंग नजर आती है। इसके बाद एक बार भी साफ पानी में नहा लें।

स्टेप नंबर 5- लास्ट में मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

आखिर में एक नरिशिंग बॉडी लोशन या ऑयल की मदद से पूरी बॉडी को अच्छी तरह मॉइस्चराइज कर लें। ये पांच आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर ही सॉफ्ट और शाइनी स्किन पा सकते हैं।