गर्मियों में पसीने की बदबू कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। शरीर को खुशबूदार बनाने के लिए लोग डिओडोरेंट, परफ्यूम और बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह दिन भर शरीर की दुर्गंध से बचाव नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिरकार ऐसा क्या करें कि गर्मियों में शरीर से खुशबू आए और Body Odor को कैसे दूर किया जा सकते? डिजिटल क्रिएटर सुपर्णा त्रिखा ने वीडियो शेयर करके पसीने की बदबू को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए हैं, आइए जानें इनके बारे में। बस एक बात का ख्याल रखें कि किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर किसी की स्किन अलग होती है।

पानी में इन चीजों को डालकर नहाएं

हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी से बदबू नहीं बल्कि अच्छी खुशबू आए। शरीर से पसीने की बदबू दूर करने और प्राकृतिक रूप से खुशबू पाने के लिए आप नहाने के पानी में कुछ चीजें एड करनी चाहिए। इससे आपकी स्किन को भी फायदा होगा। नहाने के पानी में आप गुलाब के फूल की पत्तियां, नींबू की स्लाइस मिला सकते हैं। नहाने के पानी में 2 घंटे पहले फिटकरी डाल सकते हैं। इसके बाद सुबह इस पानी से नहा लें।

पैरों की बदबू पर दें ध्यान

गर्मियों में सबसे ज्यादा बदबू पैरों से आती है। दिनभर जूते-सैंडल पहनने रहने से यहां का हाल ज्यादा ही खराब हो जाता है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप पानी में बस कुछ बूंदें एप्पल साइडर विनेगर की डालें। इसके बाद पैरों को उसमें कुछ देर डुबोकर रखें। इससे पैरों की बदबू दूर होगी। साथ ही जूतों के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुणों वाला खुशबूदार स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडरआर्म से बदबू दूर करने के लिए बनाएं होममेड स्प्रे

डिजिटल क्रिएटर सुपर्णा त्रिखा ने बताया पसीने की बदबू को दूर करने के लिए आप होममेड स्प्रे बना सकते हैं। इसके लिए आपको एप्पल साइडर विनेगर और चंदन का तेल की जरूरत होगी। सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में एप्पल साइडर विनेगर डालें। इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें। मिक्स करें। स्प्रे तैयार है।

यहां देखें वीडियो

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।