Diabetes and Blood Pressure: पोषक तत्वों से भरपूर दही खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही सेहत के लिए अच्छी भी होती है। इसलिए हर उम्र के लोगों को इसे खाने की सलाह दी जाती है और लोग इसे चाव से खाते हैं। वैसे तो आप सादा दही खा सकते हैं, लेकिन भुना हुआ जीरा पाउडर डालने से यह और भी फायदेमंद हो जाता है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि दही के साथ जीरे का सेवन खतरनाक बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। तो आइए जानें कि दही और भुने जीरे के नियमित सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं-
कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित
वेबएमडी के अनुसार, कई अध्ययनों में पाया गया है कि जीरा पाउडर को दही के साथ मिलाकर रोजाना खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
भूख बढ़ाने में मददगार
भुने हुए जीरे को दही में मिलाकर खाने से भी भूख न लगने की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए रोजाना एक कटोरी दही में कम से कम आधा चम्मच भुना जीरा डालकर खाएं। बच्चों की इस समस्या को आप जीरे की दही की मदद से भी दूर कर सकते हैं।
Complications of High BP | जाने कैसे हाई ब्लड प्रेशर करता है आपके शरीर के अंगों को ख़राब
कब्ज से राहत दिलाए
दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर रोजाना सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। यह पाचन प्रक्रिया में सुधार करता है और आंतों को आसानी से साफ करने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर में लाभकारी
दही और जीरे में मैग्नीशियम की संतुलित मात्रा होती है, जो रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, वजन नियंत्रित होने के साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी दूर रखने में मदद करता है।
मधुमेह में लाभकारी
दही और जीरे में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने का काम करते हैं। अगर परिवार में डायबिटीज जेनेटिक है तो आपको दही और जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसकी मदद से वे काफी हद तक खुद को डायबिटीज से बचा सकते हैं।