Black Outfit Lipstick Shades: ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस दिखने का सीक्रेट है सही लिपस्टिक। जी हां, अगर आप भी सेलिब्रिटी जैसा लुक चाहती हैं तो आपको अपने स्किन टोन और ड्रेस के हिसाब से मेकअप करने के साथ-साथ परफेक्ट लिपस्टिक का चुनाव करना आना चाहिए। ब्लैक ड्रेस पहनने के बाद अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि कौन सी लिपस्टिक लगाऊं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। लिपस्टिक शेड्स पूरे लुक निखारने के साथ-साथ क्लासी और ग्लैमरस लुक देने का काम करते हैं। वहीं गलत लिपस्टिक पूरा लुक बिगाड़ सकती है। ब्लैक ड्रेस के साथ कौन-सा लिपस्टिक शेड सबसे ज्यादा जंचता है? आइए जानें इसके बारे में।
क्लासिक रेड लिपस्टिक
किसी पार्टी में जाना है और ब्लैक ड्रेस पहन रही हैं तो आप रेड लिपस्टिक चुनें। ब्लैक और रेड का कॉम्बिनेशन हमेशा एलिगेंट लगता है। शाम की पार्टी, डेट नाइट या फॉर्मल इवेंट में यह आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकता है। साथ ही चेहरे को ब्राइट दिखा सकता है।
न्यूड लिपस्टिक
ऑफिस पार्टी या डे इवेंट के लिए आप ब्लैक ड्रेस के साथ न्यूड लिपस्टिक शेड्स लगा सकती हैं। अगर आपकी आंखों का मेकअप हैवी है, जैसे स्मोकी आईज, तो न्यूड लिपस्टिक बेहतर संतुलन बना सकती है। इसके लिए ऐसा न्यूड शेड चुनें जो आपकी त्वचा के रंग से बहुत ज्यादा हल्का न हो, वरना चेहरा फीका लग सकता है।
बेरी या वाइन शेड
वाइन, प्लम या बेरी टोन वाली लिपस्टिक ब्लैक ड्रेस के साथ रिच लुक देती है। इतना ही नहीं फेस्टिव और पार्टी लुक में अलग पहचान बनाती है। शाम के फंक्शन में भी अच्छी लगती है।
पिंक टोन
अगर आप फ्रेश और सॉफ्ट लुक चाहती हैं तो रोज पिंक या डस्टी पिंक शेड चुन सकती हैं। अगर आप दिन में ब्लैक ड्रेस पहन रही हैं तो यह अच्छा विकल्प है। इससे चेहरे को हल्का और नेचुरल लुक मिलता है। कॉलेज, कैजुअल आउटिंग और ब्रंच के लिए परफेक्ट है।
ब्राउन-न्यूड शेड
यह भारतीय स्किन टोन पर अच्छी तरह ब्लेंड होती हैं। साथ ही ब्लैक ड्रेस के साथ स्टाइलिश और कंटेम्परेरी लुक देती हैं। कम मेकअप में भी चेहरा डिफाइंड दिखता है।
स्किन टोन के हिसाब से क्या चुनें?
फेयर स्किन- क्लासिक रेड, रोज पिंक, बेरी शेड
व्हीटिश (गेहुआं) स्किन- ब्रिक रेड, माउव पिंक, वाइन टोन
डस्की स्किन- डीप रेड,चॉकलेट ब्राउन, प्लम और बेरी शेड
