14 अप्रैल 1891 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। अंबेडकर मराठी परिवार के थे। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था। अंबेडकर महार जाति के थे। इस जाति के लोगों को समाज में अछूत माना जाता था और उनके साथ भेदभाव किया जाता था। इस वजह से अंबेडकर को प्रारंभिक शिक्षा लेने में भी काफी कठानियों का सामना करना पड़ा था। अंबेडकर जयंती भारत समेत पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाती है। उन्हें समाज सुधारक के नाम से भी जाना जाता था। अंबेडकर जयंती के खास मौके पर आप अपनों से शेयर कर सकते हैं बेहतरीन कोट्स और मैसेजेज और उन्हें इस दिन की अहमियत के बारे में भी बता सकते हैं।
1. “ज्ञान हर व्यक्ति के जीवन का आधार है।”
– भीमराव अंबेडकर जयंती
2. “महान प्रयासों को छोड़कर इस दुनिया में कुछ भी बहुमूल्य नहीं है।”
– भीमराव अंबेडकर जयंती
3. “यदि आप मन से स्वतंत्र हैं तभी आप वास्तव में स्वतंत्र हैं।”
– भीमराव अंबेडकर जयंती
4. “आप स्वाद को बदल सकते हैं पर जहर को अमृत में परिवर्तित नही किया जा सकता।”
– भीमराव अंबेडकर जयंती
5. “जो झुक सकता हैं वो झुका भी सकता हैं।”
– भीमराव अंबेडकर जयंती
6. “जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।”
– भीमराव अंबेडकर जयंती
7. “उदासीनता सबसे खतरनाक बीमारी है जो लोगों को प्रभावित कर सकती है।”
– भीमराव अंबेडकर जयंती