Bhagat Singh Jayanti 2020 Quotes: आज शहीद भगत सिंह की जयंती है। 28 सितंबर, 1907 को अविभाजित भारत में लायलपुर जिले के बंगा में भगत सिंह का जन्म हुआ था। “शहीद भगत सिंह साहसी होने के साथ-साथ विद्वान भी थे, चिंतक थे। अपनी जिंदगी के बारे में परवाह किये बगैर भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी दोस्तों ने ऐसे पराक्रमिक कार्यों को अंजाम दिया, जिनका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा।” देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कल समस्त देशवासियों को भगत सिंह की जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगत सिंह के पराक्रम को याद करते हुए अपने विचार साझा किये।
अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद करने के लिए चले आंदोलनों में भगत सिंह का नाम बहुत ही गर्व से लिया जाता है। 12 साल की उम्र में जलियांवाला बाग कांड का उनके मन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा था। 14 साल के भगत सिंह ने सरकारी स्कूलों में किताबें और कपड़ों में आग लगा दिया था। देश की रक्षा के खातिर अपनी पढ़ाई छोड़कर सन् 1920 में वो महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन में शामिल हुए। 23 साल की छोटी सी उम्र में ही ब्रिटिश सेना द्वारा उन्हेंं फांसी पर चढ़ा दिया गया था।
मार्क्स के विचारों से बेहद प्रभावित भगत सिंह ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया था, इसका मतलब है कि क्रांति की जय हो। उस समय इस नारे ने न जाने कितने युवाओं में जोश भरने का काम किया था। स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही भगत सिंह एक अच्छे लेखक और वक्ता भी माने जाते हैं। जेल में रहने के बावजूद भी अपने क्रांतिकारी विचारों को वो लेख के माध्यम से अपने दोस्तों तक पहुंचाते थे। भगत सिंह की जयंती पर आइए पढ़ते हैं उनके कुछ क्रांतिकारी विचार –
1. क्या तुम्हें पता है कि
दुनिया में सबसे बड़ा पाप
गरीब होना है?
गरीबी एक अभिषाप है,
यह एक सज़ा है।
2. प्रेमी, पागल और कवि
एक ही चीज से बने होते हैं।
3. दिखाऊंगा तमाशा दी अगर,
फ़ुरसत ज़माने ने,
मेरा हर दाग़-ए-दिल इक तुख्म है,
सर्व -ए-चिराग़ां का।
4. या रब वो न समझे हैं,
न समझेंगे मेरी बात,
दे और दिल उनको,
जो न दे मुझको ज़ुबाँ और