सिर्फ गांव ही नहीं, बल्कि शहरों में भी लोग गेहूं और चावल को लंबे समय तक स्टोर करके रखते हैं ताकि जरूरत के समय आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन सबसे बड़ी समस्या तब सामने आती है जब चूहे अनाज को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ये न सिर्फ अनाज को खाकर बर्बाद करते हैं, बल्कि उसे गंदा भी कर देते हैं, जिससे पूरा स्टॉक खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में किसान इस समस्या का अधिक सामना करते हैं। क्योंकि, उनके पास गेहूं का ज्यादा स्टॉक होता है। ऐसे में कुछ आसान और घरेलू तरीके हैं जिनकी मदद से आप चूहों से अपने अनाज को बचा सकते हैं।
1- पुदीना
चूहों को पुदीने की तेद और तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती, इसलिए यह उन्हें दूर भगाने का आसान घरेलू तरीका है। आप गेहूं और चावल के बोरी या डिब्बों के पास सूखी पुदीने की पत्तियां रख सकते हैं। इसके अलावा पुदीना ऑयल की कुछ बूंदें भी किसी कपड़े या रुई पर डालकर अनाज के स्टोरेज एरिया में रख सकते हैं।
2- तेज पत्ता
अनाज को चूहों से बचाने के लिए तेज पत्ता भी काम आ सकता है। इसकी तेज गंध से चूहे दूर भागते हैं। गेहूं और चावल के कंटेनर या बोरे में 5-10 सूखे तेज पत्ते डालकर रख दें। इसके अलावा जहां पर अनाज रखें हैं उनके आसपास भी तेज पत्ते रख सकते हैं। इससे चूहों की आवाजाही कम हो सकती है, जिससे अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
3- कपूर
चूहों को भगाने के लिए कपूर को काफी प्रभावी उपाय माना जाता है। इसकी तेज और तीखी गंध चूहों को बिल्कुल भी सहन नहीं होती, जिससे वे दूर भागते हैं। इसे गेहूं या चावले के स्टोरेज एरिया में कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े रख सकते हैं। इसे किसी सूती कपड़े या छोटी पोटली में अनाज के आसपास रखें। इससे गंध धीरे-धीरे फैलती है औ चूहे वहां आने से बचते हैं। ध्यान रहे कि कपूर को सीधे खाने वाले अनाज के अंदर न मिलाएं, बल्कि हमेशा उसे कपड़े या पोटली में रखकर आसपास रखना ज्यादा सुरक्षित हो होता है।
4- लौंग और दालचीनी
चूहों को अनाज से दूर रखने का एक और प्राकृतिक तरीका है लौंग और दालचीनी का नुस्खा। थोड़ी सी लौंग और दालचीनी के टुकड़ों को एक छोटे सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे गेहूं या चावल के डिब्बों, बोरों या स्टोरेज एरिया के कोनों में रख दें। इसकी तेज खुशबू से चूहे दूर भागते हैं।
Also Read
कमरे में रखी ये 7 चीजें मच्छरों को न्योता देती हैं, तुरंत करें बाहर
