हर मॉइश्चराइजर हर तरह की स्किन के लिए नहीं होता है। ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव करना आपको आना चाहिए। अपनी स्किन को समझकर ही आप सही मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं। तभी इसे लगाने का फायदा मिलता है। स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना बेहद जरूरी होता है।
अगर आप सिर्फ ब्रांड या विज्ञापन देखकर ही मॉइश्चराइजर खरीद लेते हैं तो यह आदत बदल लीजिए। ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव स्किन की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, इसलिए सही मॉइश्चराइजर का चुनाव करना भी उतना ही जरूरी है। आइए जानते हैं कि आपकी स्किन के लिए किस तरह का मॉइश्चराइजर बेहतर हो सकता है और इसे चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले जानें मॉइश्चराइजर क्यों है जरूरी
हर मौसम में मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है। यह स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं स्किन बैरियर को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही त्वचा को रूखापन और खिंचाव से बचा सकता है।
ऑयली स्किन वालों के लिए मॉइश्चराइजर
ऑयली स्किन वालों को हल्के (lightweight) और non-greasy फॉर्मूले से बने मॉइश्चराइजर चुनने चाहिए। इसके अलावा Gel-based या water-based मॉइश्चराइजर भी इनके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ऐसी स्किन वालों को बहुत हैवी क्रीम से बचना बेहतर होता है।
ड्राई स्किन के लिए मॉइश्चराइजर
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको क्रीमी और ज्यादा हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए। इसके लिए ऐसे एलिमेंट्स पर ध्यान दें जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करें।
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए
ऐसे लोगों को ऐसा मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए जो चेहरे के अलग-अलग हिस्सों को संतुलित रख सके। इनके लिए हल्के लेकिन हाइड्रेटिंग फॉर्मूले बेहतर रह सकते हैं।
सेंसिटिव स्किन के लिए
जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उन्हें कम सुगंध (fragrance-free) वाला मॉइश्चराइजर विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है। नए प्रोडक्ट को पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। नया मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर होता है। किसी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या, एलर्जी या संवेदनशीलता है, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
