Best Fitness Exercises for Women: आजकल लड़के हो या लड़कियां हर कोई फिटनेस को लेकर अलर्ट है। लड़कियां और महिलाएं खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट पर खूब ध्यान दे रही हैं। किसी ने जिम ज्वॉइन कर रखा है तो कोई घर में ही योग के जरिए काया को सुंदर और स्वस्थ्य रखने की कोशिश में है। ऐसे में अगर आप भी आकर्षक फिगर (Attractive Figure) पाना चाहती हैं या खुद को मेंटेन रखना चाहती तो आपको कुछ एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।

स्क्वैट्स (Squats) – हिप्स और थाइज के लिए बेस्ट

स्क्वैट्स करने से आपको हिप्स, जांघें और कमर शेप में आती है। इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर खड़ी हो जाएं। इसके बाद हाथ सामने की ओर सीधा रखें। फिर धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें। इस दौरान अपनी पीठ को सीधी रखें। फिर धीरे से ऊपर आएं। इसके आप 15–20 रेप्स के 3 सेट कर सकती हैं।

लंजेस (Lunges) – स्लिम लेग्स और शेप के लिए

अगर आप पैरों की मसल्स को टोन करना चाहती हैं। साथ ही बॉडी शेप बेहतर बनाना चाहती हैं तो आपको लंजेस करने चाहिए। इसके लिए आप सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं। इसके बाद एक पैर आगे रखें और दूसरा पीछे रखें। अब आगे वाले पैर का घुटना मोड़ें। इसके बाद धीरे-धीरे शरीर को नीचे ले जाएं। अब फिर वापस ऊपर आएं। दोनों पैरों से आपको 10–12 रेप्स करने है।

प्लैंक (Plank) – फ्लैट टमी के लिए

अगर आपक पेट बाहर की तरफ निकला हुआ है तो आप प्लैंक कर सकती हैं। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं आपका कोर मजबूत करने में हेल्प होगी। इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मेट पर पेट के बल लेट जाएं। फिर अपनी कोहनियों और पंजों के सहारे शरीर उठाएं। अब शरीर एक सीधी लाइन में रखें। इसे 20–40 सेकंड से शुरू करें। इसके बाद धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

साइड लेग रेज (Side Leg Raise) – कमर और थाइज के लिए

अगर आप कमर को स्लीम और पैरों को शेप में लाना चाहते हैं तो आपको यह करना चाहिए। इसे करने के लिए सबसे पहले एक साइड करवट लेकर लेट जाएं। फिर नीचे वाला पैर को मोड़ें। फिर ऊपर वाला पैर सीधा रखें। इसके बाद धीरे-धीरे ऊपर उठाएं फिर नीचे लाएं। दोनों साइड से आप इसके 15 रेप्स कर सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।