Benefits of Chaksu: चाकसू के बीज के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इस बीच का आमतौर पर प्रयोग आयुर्वेद में किया जाता है। इसका सेवन कब्ज के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके सेवन के क्या स्वास्थ्य लाभ हैं और सेवन का क्या तरीका है।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इसके फायदे के बारे में जानकारी साझा की है। बत्रा के अनुसार चाकसू के बीज देसी सुपरफूड हैं, जो देश के सभी राज्यों में पाए जाते हैं। इन बीजों में कई औषधीय गुण होते हैं, जिनका उपयोग काढ़े, पाउडर और जूस के रूप में भी किया जा सकता है।
वहीं सहमति जताते हुए इंटरैक्टिव हेल्थ न्यूट्रीनिस्ट और होलिस्टिक लाइफ कोच करिश्मा शाह ने बताया कि इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह रक्त प्रवाह भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे फेस मास्क के रूप में और आंखों की सफाई के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।
चाकसू बीज का कितना करें सेवन (Chaksu Seeds)
करिश्मा शाह के अनुसार एक से दो ग्राम खुराक एक सामान्य व्यक्ति के लिए उपयुक्त है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद हैं। उन्होंने बताया कि इसका सेवन बारीक चूर्ण के रूप में किया जाता है। चाकसू के बीज बैक्टीरिया-रोधी और कसैले होते हैं। इनमें अल्कलॉइड,फैटी एसिड और स्टेरोल्स जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। वहीं रोजाना एक निश्चित मात्रा का इसका सेवन करने से कब्ज में काफी लाभदायक है।
चाकसू बीज खाने के फायदे (Benefits of Chaksu Seeds)
डाक्टरों के अनुसार इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसका उपयोग चेहरे को साफ करने में भी किया जाता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह वजन घटाने में भी बहुत सहायक है।
– यह कफ और पित्त रोग में बहुत ही फायदेमंद है।
-दमा रोग में भी बहुत लाभकारी है।
-ब्लड को भी साफ करता है।
-शरीर से विषैले पदार्थों और गंदगी को निकालने में भी बहुत लाभदायक है।
-आंखों की बीमारी में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।
-पेट से संबंधित रोगों के लिए भी यह लाभकारी है।