बेडरूम घर का वह कोना होता है जहां दिनभर की थकान के बाद लोग सुकून के पल बिताने के लिए जाते हैं। बेडरूम जब व्यवस्थित और सजा हुआ होता है तो मूड उतना ही बेहतर होता है। इसके साथ ही नींद भी अच्छी आती है। अपने बेडरूम को सजाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं और बाजार से एक से बढ़कर एक सजावटी सामान का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही कमरे में कई तरह के इनडोर प्लांट भी लगाते हैं।
इनडोर प्लांट जहां भी रखे जाते हैं, वहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। हरे-भरे पौधे घर के माहौल को भी बेहतर बनाते हैं और साथ ही हवा को भी शुद्ध करने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन कई बार जगह की कमी के चलते जब ये पौधे सही जगह नहीं रखे जाते तो इससे घर का लुक भी प्रभावित होता है। ऐसे में कुछ वुडन प्लांटर स्टैंड हैं जो आपके बेडरूम को लग्जरी टच दे सकते हैं।
मल्टी टियर वुडन प्लांटर स्टैंड
बेडरूम को खूबसूरत बनाने और व्यवस्थित लुक देने के लिए आप मल्टी टियर वुडन प्लांटर स्टैंड लगा सकते हैं। इसकी कई अलग-अलग शेल्फ पर आप एक साथ कई छोटे-बड़े गमले सजा सकते हैं, जिससे कम जगह में भी ज्यादा पौधे आसानी से रखे जा सकते हैं। लकड़ी का यह स्टैंड कमरे में एक आकर्षक और एलिगेंट लुक देता है। इसे आप खिड़की के पास या किसी खाली कोने में रख सकते हैं।
कर्व्ड मल्टी टियर स्टैंड
बेडरूम को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने के लिए लकड़ी का कर्व्ड मल्टी टियर स्टैंड रख सकते हैं। इसका यूनिक घुमावदार डिजाइन इसे साधारण प्लांटर स्टैंड से अलग और ज्यादा आकर्षक बनाता है। इसकी अलग-अलग शेल्फ पर आप कई छोटे-बड़े पौधे रख सकते हैं। इससे आपका बेडरूम बेहद आकर्षक लगता है।
कॉर्नर शेल्फ स्टैंड
छोटे रूम से लेकर बड़े रूम तक को सजाने में आप कॉर्नर शेल्फ स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि आप खाली पड़े कमरे के कोने वाले हिस्से को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप एक साथ कई गमले रख सकते हैं, जिससे कमरा व्यवस्थित और आकर्षक नजर आता है।
मल्टी लेवल राउंड स्टैंड
मार्केट में पौधों के लिए मल्टी लेवल राउंड स्टैंड के एक से बढ़कर एक डिजाइन उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं। इसका गोल आकार इसे बेहद आकर्षक और स्टाइलिश लुक देता है। इसमें छोटे-बड़े गमले आसानी से रखे जा सकते हैं। यह स्टैंड देखने में क्लासी होने के साथ ही हल्के भी होते हैं, इसलिए इसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से रखा जा सकता है।
मिनिमलिस्ट लैडर प्लांटर स्टैंड
अगर आप कमरे में थोड़ा अधिक पौधे रखना चाहते हैं तो सीढ़ी डिजाइन वाला प्लांटर स्टैंड लगा सकते हैं। इसकी अलग-अलग शेल्फ पर आप कई सारे छोटे-बड़े इंडोर प्लांट्स आसानी से सजा सकते हैं। यह कम जगह घेरता है जिससे कमरा अधिक स्टाइलिश और नेचुरल लुक देता है। इसे आप खिड़की के पास रख सकते हैं।
Also Read
गमलों को दें यूनिक लुक, टूटे हुए कांच के टुकड़ों से इस तरह करें सजावट
