बैसाखी का त्योहार 14 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। यह पंजाब और भारत के कई हिस्सों में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बैसाखी मुख्य रूप से रबी की फसल (खासकर गेहूं) के पकने की खुशी में मनाई जाती है। साथ ही सिख नववर्ष के रूप में भी यह पर्व खास महत्व रखता है। इस दिन गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है, जहां लोग मिलकर इस पर्व की खुशियां मनाते हैं।
इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक पोशाक में सजना-संवरना पसंद करती हैं। रंग-बिरंगे सूट, फुलकारी दुपट्टे और एथनिक ज्वेलरी बैसाखी के लुक को और आकर्षक बनाते हैं। अगर आप भी बैसाखी पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यहां से ड्रेस आइडिया ले सकती हैं।
बैसाखी के लिए सलवार-कमीज आउटफिट

1- वाइब्रेंट फुलकारी एम्ब्रॉयडरी सूट
पंजाबी महिलाएं शादी फंक्शन या फिर त्योहारों के मौके पर फुलकारी कढ़ाई वाला सलवार कमीज भी खूब पहनती हैं। ये सूट आमतौर पर मस्टर्ड, ऑरेंज या पिंक जैसे रंगों में होते हैं और इनमें बारीक कढ़ाई की गई होती है। बैसाखी के मौके पर अपने लुक को थोड़ा आकर्षक बनाने के लिए इस आउटफिट के साथ झुमके और जुत्ती कैरी कर सकती हैं।

2- कॉटन पटियाला सलवार-कमीज
बैसाखी के मौके पर दिन में कई समारोह भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें महिलाएं भी भाग लेती हैं। ऐसे में इस दौरान आप कॉटन पटियाला सलवार के साथ प्रिंटेड या मिरर-वर्क वाली कमीज पहन सकती हैं। यह पोशाक ढीला और आरामदायक होती है, जिसके चलते नाचने-गाने और काम करने में आसानी होती है। इसके साथ आप चमकीला दुपट्टा, चूड़ियां और लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
3- सिल्क अनारकली सूट
शादी, पार्टी, त्योहार या फिर किसी भी खास मौके पर महिलाओं के फेवरेट आउटफिट्स में से एक सिल्क अनारकली सूट भी है। ऐसे में बैसाखी के मौके पर आप जरी की बारीक कढ़ाई वाला सिल्क अनारकली सूट पहन सकती हैं।

4- गोटा-पट्टी वर्क वाला जॉर्जेट स्ट्रेट-कट सूट
मॉडर्न और एलिगेंट लुक के लिए गोट-पट्टी वर्क वाला जॉर्जेट स्ट्रट-कट सलवार सूट ट्राई कर सकती हैं। यह हल्का और आरामदायक होता है, जिसमें आपको काम करने में काफी आसानी होगी और साथ ही यह आउटफिट फेस्टिव लुक भी देगा।
5- पेस्टल चिकनकारी सूट
सादगी भरे लुक के लिए पेस्टल चिकनकारी सलवार सूट परफेक्ट है। इसे आप सुबह की पूजा या फिर किसी कार्यक्रम के दौरान कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप पर्ल ज्वेलरी, सैंडल और सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
Also Read
हुमा कुरैशी से हिना खान तक, लेटेस्ट ट्रेंडिंग आउटफिट के लिए ट्राई करें इन एक्ट्रेसेस का लुक
