हालांकि, ऐसा नहीं है कि ब्रश ना करने की वजह से मुंह से दुर्गंध आती है। बल्कि दांतों में कीड़े, मसूड़ों से जुड़ी समस्या, पायरिया, शरीर में जिंक की कमी, डायबिटीज और दांत खराब होना भी इसके कारण हो सकते हैं।
क्यों आती है मुंह से बदबू: मुंह से बदबू आने का सबसे बड़ा कारण होता है खानपान। अगर आप अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, तो यह मुंह की बदबू का कारण हो सकता है। इसके अलावा अव्यवस्थित जीवन-शैली भी इसका कारण हो सकती है। जो लोग भरपूर नींद नहीं लेते या जिनका खाने का समय निर्धारित नहीं होता, तो उन्हें भी यह समस्या हो सकती है।
इसके अलावा बीमारियों के कारण भी सांसों से बदबू आने लगती हैं। गैस या फिर लंग्स से जुड़ी बीमारी, पाचन क्रिया का ठीक ना होना और सांस लेने में दिक्कत भी मुंह से बदबू का कारण हो सकती हैं।
मुंह की दुर्गंध को दूर करने के उपाय:
-मुंह की बदबू को दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। क्योंकि यह मुंह में बनने वाले बैक्टीरिया को कम करता है।
-मुंह से दुर्गंध का एक कारण पेट की समस्या भी हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
-एक गिलास पानी में फिटकरी डालें। 15 से 20 मिनट बाद उस फिटकरी को पानी से बाहर निकाल दें। इसके बाद रोज सुबह और शाम ब्रश करने के बाद फिटकरी के पानी से कुल्ला करें। इससे आपके मुंह की बदबू कम हो सकती है।
-मुंह से दुर्गंध खत्म करने के लिए सौंफ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि, सौंफ मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर सासों में ताजगी भरता है।
-प्याज और लहसुन का सेवन मुंह की बदबू का कारण बन सकता है। इनका प्रयोग अपने खाने में कम करें। खाने के बाद ब्रश करके मुंह को साफ रखें।
-पिपरमिंट, इलायची और मुलेठी जैसे प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर को रोजाना चबाएं।