Leftover Roti Recipe: रोटी कई बार बच जाती हैं। ऐसे में कुछ लोग इन्हें दोबारा गर्म करके खा लेते हैं या फिर जानवरों को डाल देते हैं। अगर आप भी यह सोच रही हैं कि आखिरकार बची हुईं रोटियों से क्या-क्या बनाया जा सकता है, तो यह लेख आपके काम का हो सकता है। यहां हम बासी रोटियों से बनने वाली डिश के नाम बताने वाले हैं। साथ ही एक खास रेसिपी के बारे में जानेंगे। जिसे आप नाश्ते से लेकर हल्की भूख लगने पर कभी भी खा सकते हैं।
बची हुई रोटियों से बनने वाली 15 से ज्यादा चीजों के नाम
1- रोटी उपमा
2- रोटी चिवड़ा (नाश्ता)
3- रोटी पिज्जा
4- रोटी नूडल्स
5- रोटी लड्डू
6- रोटी रोल / फ्रेंकी
7- रोटी नमकीन चिप्स
8- रोटी पोहा
9- रोटी सैंडविच
10- रोटी मीठा रोल
11- रोटी समोसा
12- रोटी कटलेट
13- रोटी मंचूरियन
14- रोटी नाचोज़
15- रोटी चाट
16- रोटी खाखरा
17- रोटी दही स्नैक
बासी रोटी से बना सकते हैं उपमा
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
3 बची हुई रोटी
1 कप सब्जियां कटी हुई (शिमला मिर्च, गाजर)
1 कटा हुआ टमाटर
1 हरी मिर्च
1 प्याज कटा हुआ
5 करी पत्ता
1/2 कप कटा हुआ हरा धनिया
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच मूंगफली
2 चम्मच तेल
स्वाद अनुसार नमक
बची हुई रोटी से उपमा बनाने की विधि | Roti upma recipe
बासी रोटी से सुबह नाश्ते में उपमा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह काट लें। फिर रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आपको कड़ाही में हल्का सा तेल डालकर मूंगफली को भून लेना है। फिर उन्हें कड़ासी निकालकर साइड में रख दें। उसी कड़ाही में अब जीरा और करी पत्ता डालें। फिर कटी हुई हरी मिर्च डालें। साथ में प्याज डालें। प्याज को हल्का भूरा और नरम होने तक भूनें। इसके बाद कटी हुई सब्जियां इसमें डाल दें। इसके बाद सभी मसाले डालें। फिर नमक डालकर अच्छी तरह से भून लें। लास्ट में कटी हुई रोटियां डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर हरा धनिया डालकर मिलाएं। गर्मागर्म इसे सर्व करें।
