Makeup Mistakes During Monsoon: बारिश का मौसम बहुत ही सुहावना होता है, जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है। लेकिन उमस, नमी और अचानक बारिश की वजह से मेकअप लंबे समय तक बनाए रखने में कई बार मुश्किल हो सकती है। कई लोग वही मेकअप रूटीन अपनाते हैं, जो वे गर्मियों में अपनाते हैं। हालांकि मानसून में हवा में मौजूद नमी की वजह से मेकअप जल्दी फैल सकता है। यही वजह है कि इस दौरान चेहरा ज्यादा ऑयली नजर आ सकता है। ऐसे में अगर आप मेकअप करते समय कुछ गलतियों से बचें, तो लुक को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करना
मानसून में अगर आप मेकअप कर रही हैं, तो वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। खासकर मस्कारा, काजल और आईलाइनर जल्दी फैल सकते हैं। जिससे पूरा लुक बिगड़ सकता है। वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ब्लश का गलत इस्तेमाल
मानसून में लाइट मेकअप के लिए ज्यादातर महिलाएं ब्लश का इस्तेमाल करती हैं। लिक्विड ब्लश कई बार फैल सकता है, ऐसे में हल्का और नेचुरल ब्लश ही लगाएं। इससे चेहरा सॉफ्ट और फ्रेश नजर आ सकता है। जरूरत से ज्यादा ब्लश का इस्तेमाल चेहरे का लुक जरूरत से ज्यादा ओवर दिखा सकता है।
गलत आईलाइनर का चुनाव
अगर आप मानसून में नॉर्मल आईलाइनर लगा रही हैं, तो यह पसीने और उमस से आंखों पर फैल सकता है। ऐसे में जेल आईलाइनर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो लंबे समय तक खराब नहीं होता। वहीं लिक्विड आईलाइन पानी के संपर्क में आने से जल्दी फैल सकता है।
सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल न करना
मेकअप पूरा करने के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल न करना एक सामान्य गलती हो सकती है। सेटिंग स्प्रे से मेकअप लंबे समय तक सेट रह सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए चेहरे से थोड़ी दूरी बनाकर हल्के हाथों से स्प्रे करें।
स्किन टाइप का ध्यान न रखना
हर किसी की त्वचा अलग-अलग होती है, इसलिए मेकअप प्रोडक्ट्स अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुनना चाहिए। ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
मानसून के दौरान मेकअप करते समय छोटे-छोटे बदलाव पूरे लुक में फर्क ला सकते हैं। सही प्रोडक्ट, हल्का मेकअप और स्किन टाइप का ध्यान रखते हुए बारिश के मौसम में भी फ्रेश और अच्छा मेकअप लुक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।
