एवोकाडो सैंडविच या टोस्ट खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। इसका क्रीमी टेक्सचर और हल्का स्वाद है कई तरह की डिश के साथ आसानी से घुल-मिल जाता है। इतना ही नहीं एवोकाडो में फाइबर, हेल्दी फैट और कई जरूरी विटामिन व मिनरल भी पाए जाते हैं। इसके अलावा एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट यानी हेल्दी फैट, फाइबर, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।
इसका स्वाद ऐसा होता है कि इसे मीठी और नमकीन दोनों तरह की डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे कच्चा खाया जा सकता है और पकाने के बजाय मैश करके या ब्लेंड करके भी कई रेसिपी तैयार की जा सकती हैं। इसमें कैलोरी भी अच्छी मात्रा में होती है, इसलिए इसे अपनी जरूरत के हिसाब से खाना बेहतर है। अगर आप भी एवोकाडो सैंडविच या टोस्ट की बजाय कुछ नया बनाना चाहते हैं तो यहां इसकी 5 रेसिपी शेयर की गई है।
एवोकाडो खाने के संभावित फायदे
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। जब इसे मक्खन या अधिक सैचुरेटेड फैट वाली चीजों की जगह संतुलित डाइट में शामिल किया जा सकता है। एवोकाडो में फाइबर होता है, जो मल त्याग को नियमित रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इसमें मौजूद फाइबर और फैट की वजह से इसे खाने के बाद कुछ समय तक पेट भरा महसूस हो सकता है। एवोकाडो में पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। एवोकाडो में विटामिन ई और हेल्दी फैट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
एवोकाडो से बनाएं ये 5 टेस्टी रेसिपी
एवोकाडो डिप (ग्वाकामोले)
इसे बनाने के लिए एवोकाडो को बीच से काटकर उसका पल्प निकाल लें। फिर कांटे की मदद से मैश करें। इसमें बारीक कटा टमाटर, प्याज, हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं। नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार डिप को टोस्ट, खाखरा या घर पर बने बेक्ड चिप्स के साथ खा सकते हैं।
क्रीमी एवोकाडो पास्ता
यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप उबला पास्ता, आधा पका एवोकाडो, 1 छोटी लहसुन की कली, नींबू का रस, थोड़ा जैतून का तेल, नमक और काली मिर्च चाहिए। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एवोकाडो लें। फिर लहसुन, नींबू का रस और जैतून के तेल को ब्लेंड करके सॉस बना लें।
अब इस सॉस को उबले पास्ता में मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा पास्ता का गर्म पानी डालकर इसकी बनावट हल्की कर लें। ऊपर से काली मिर्च और टमाटर डालकर परोसें। सॉस को लंबे समय तक पकाने के बजाय पास्ता में मिलाकर तुरंत खाना बेहतर है।
एवोकाडो सलाद
अगर आपके पास आधा एवोकाडो है तो उसमें 1 खीरा, 1 टमाटर, थोड़ा प्याज, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाकर आप सलाद बना सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले एवोकाडो, खीरा और टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लें। प्याज डालकर ऊपर से नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं ताकि एवोकाडो के टुकड़े टूटें नहीं। इसे ज्यादा पौष्टिक और पेट भरने वाला बनाने के लिए उबले चने भी मिला सकते हैं।
एवोकाडो-बनाना स्मूदी
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा पका एवोकाडो, 1 छोटा केला, 1 कप दूध या बिना चीनी वाला सोया ड्रिंक और जरूरत के अनुसार कुछ बर्फ के टुकड़े की जरूरत होगी।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो और केले को काटकर ब्लेंडर में डालें। इसमें दूध या सोया ड्रिंक मिलाकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें। चाहें तो कुछ बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं। केला प्राकृतिक मिठास देता है, इसलिए अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं है।
चॉकलेट एवोकाडो पुडिंग
इसे बनाने के लिए आपको 1 पका एवोकाडो, 1 छोटा केला, 1–2 चम्मच बिना चीनी वाला कोको पाउडर और 2–3 चम्मच दूध चाहिए। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एवोकाडो का गूदा, केला, कोको पाउडर और थोड़ा दूध ब्लेंड करें। जरूरत के हिसाब से दूध की मात्रा बढ़ाकर मनचाही क्रीमी बनावट तैयार कर लें।
इसे एक बर्तन में निकालकर करीब 30–60 मिनट फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर परोसें। मीठा ज्यादा चाहिए तो थोड़ी मात्रा में शहद या अपनी पसंद का स्वीटनर मिला सकते हैं।
एवोकाडो खरीदते और खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
हमेशा पका एवोकाडो चुनें। इसे पहचानने का तरीका यह है कि हल्का दबाने पर फल थोड़ा नरम लगे, लेकिन बहुत ज्यादा पिचका हुआ न हो। इसे काटने के बाद जल्दी इस्तेमाल करें। इसका पल्प हवा के संपर्क में आने पर भूरा पड़ सकता है। नींबू का रस डालने से यह प्रक्रिया कुछ धीमी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य पोषण संबंधी जानकारी के लिए है। यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है। किसी खास स्वास्थ्य समस्या या डाइट संबंधी जरूरत के लिए डॉक्टर या योग्य डाइटिशियन से सलाह लें।
