DIY Avocado Hair Mask: आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। बालों का झड़ना और रूखापन पोषण की कमी, खराब पानी, तनाव, हार्मोनल बदलाव, केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और प्रदूषण की वजह हो सकता है। हालांकि कई बार रूखे बाल धोने के बाद भी सही नहीं होते हैं। ऐसे में आप घर पर हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को मुलायम और सिल्की बना सकता है। इसके लिए एवोकाडो का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि इसका उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगर आपके बाल रूखे और उलझे हुए रहते हैं, तो एवोकाडो से हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसकी रेसिपी इंस्टाग्राम पर डॉ. मधीहा भयानी ने शेयर की है। जिसे लगाने से पहले उन्होंने पैच टेस्ट की सलाह भी दी है।

हेयर मास्क बनाने की सामग्री

एवोकाडो- आधा
अंडा- 1
प्लेन मेयोनीज- 1 चम्मच

बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में पके हुए एवोकाडो के अंदर का हिस्सा निकाल लें। इसे अच्छी तरह मैश करें ताकि हेयर मास्क स्मूथ बने। अब इसमें अंडा और मेयोनीज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे तब तक मिक्स करें, जब तक यह स्मूद पेस्ट न बन जाए। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। इसे बालों की लंबाई के बीच से लेकर सिरे तक अच्छी तरह लगाएं। मास्क को करीब 15 से 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। अब बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।

इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार किया जा सकता है। इसे बनाकर रखने के बजाय ताजा इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा। हेयर मास्क लगाकर बालों को गरम पानी से धोने से बचें। इससे स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है।

यह मास्क बालों को मुलायम बनाने, फ्रिज (उलझे हुए बाल) को कम करने और बालों में कुछ समय के लिए चमक लाने में मदद कर सकता है। यह बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकता है। हालांकि यह डैमेज को हमेशा के लिए ठीक नहीं करता और न ही नए बालों को उगने में मदद करता है।

लगाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

एवोकाडो हेयर मास्क बालों पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या त्वचा/ बालों से जुड़ी समस्या है, तो किसी भी घरेलू तरीके का इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। बालों की स्थिति और प्रकार के अनुसार इसके रिजल्ट में अंतर आ सकता है। अगर इसे लगाने पर जलन, लालिमा या खुजली हो रही है, तो इस हेयर मास्क को न लगाएं।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”