Atta-samosa-recipe: समोसा देखते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे देखकर वो कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और खाना शुरू कर देते हैं। बाजार में मिलने वाले समोसे ज्यादातर अनहेल्दी होते हैं। इन्हें बनाने में जो चीजें इस्तेमाल होती हैं उनकी वजह से कई बार पेट में दर्द तक होने लगता है। ऐसे में अगर आप बिना तेल और मैदा के इन्हें घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं। गेहूं के आटे से आप घर पर शुद्धता से कुरकुरे समोसा बना सकते हैं।
एयर फ्रायर में गेहूं के आटे से इस तरह बनाएं कुरकुरे समोसे
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप गेहूं का आटा
2 चम्मच सूजी
½ चम्मच अजवायन
½ बारीक कटी हुई लाल मिर्च
1 चम्मच सफेद तिल
3 चम्मच तेल
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
स्वादानुसार नमक और पानी
समोसे की फिलिंग बनाने के लिए
1 चम्मच तेल
1 चम्मच पचफोरन
1 चम्मच अदरक
लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
1 बारीक कटा हुआ प्याज
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच धनिया पाउडर
½ चम्मच गरम मसाला पाउडर
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
3 उबले हुए आलू
½ चम्मच नमक
½ चम्मच अमचूर पाउडर
बारीक कटा हुआ हरा धनिया और डीप फ्राई करने के लिए तेल
समोसा बनाने की रेसिपी
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको आटा गूंथ कर रख देना चाहिए। इसके लिए गेहूं के आटे में सूजी, अजवायन, नमक, लाल मिर्च, सफेद तिल, हरा धनिया और तेल मिलाएं। सावधानी पूर्वक पानी डालते हुए मुलायम आटा तैयार गूंथ लें। इसे कुछ देर के लिए ढक कर रख दें। फिर पैन में तेल गरम करें। फिर आपको इसमें पचफोरन डालकर भूनना है। इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट भी मिलाएं। इसे भूनने के बाद इसमें प्याज भी डाल दें।
फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और हल्दी पाउडर मिक्स कर दें। सभी चीजें अच्छी तरह भूनने के बाद इसमें मैश किए हुए उबले आलू डाल दें। फिर आपको नमक और अमचूर पाउडर मिलाना है। इसे भूनने के बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। फिलिंग को ठंडा होने दें।
तैयार आटे को एक बार फिर से मसल लें। इसकी आपको छोटी-छोटी लोइयां बनानी है। फिर लोई को पतला बेलकर बीच से आधा काट दें। एक हिस्से को कोन (cone) का शेप दें। इसमें तैयार आलू की फिलिंग भरें। किनारों पर हल्का पानी लगाकर अच्छे से सील कर दें। ऐसा करने से समोसे खुलते नहीं हैं। फिर अब एयर फ्रायर को 180°C पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें।
तैयार समोसों पर हल्का सा तेल ब्रश करें और एयर फ्रायर बास्केट में रखें। इन्हें आपको 180°C पर लगभग 12–15 मिनट तक एयर फ्राई करना है। बीच में एक बार पलट दें ताकि समोसे हर तरफ से कुरकुरे बनें। जब समोसे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें बाहर निकाल लें। गरमा-गरम समोसों को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
