April Fools Day 2026: ‘अप्रैल फूल बनाया, बड़ा मज़ा आया’ या ‘तो उनको गुस्सा आया’…। ये लाइनें आपने भी बचपन में कभी न कभी किसी न किसी से जरूर बोली होंगी। बचपन में इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता था। बचपन की कई सारी यादें इस दिन जुड़ी हैं। इस दिन बच्चे से लेकर युवा नए-नए तरीके खोजते हैं और फिर दोस्तों या अपनों की प्रतिक्रिया देखकर खुश होते हैं।
आप अब भी अप्रैल फूल डे पर दोस्तों के साथ शरारत करके उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। एक-दूसरे से चुटकुले शेयर करके या मजाक करके आप सभी के साथ मिलकर दिल खोल कर हंस सकते हैं। आखिरकार क्यों और कब से हुई इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरूआत आइए जानें।
इस वजह से मनाया जाता है अप्रैल फूल डे | History of 1st April
अप्रैल फूल डे को लेकर तरह की कहानियां प्रसिद्ध हैं। इनमें से एक लोकप्रिय कहानी 16वीं शताब्दी के फ्रांस से जुड़ी है। ऐसा बताया जाता है कि ट्रेंट काउंसिल की ओर 1563 में तय किए जाने के बाद फ्रांस ने साल 1582 में जूलियन कैलेंडर से ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया था। जो लोग मार्च के आखिरी सप्ताह या वसंत के दौरान 1 अप्रैल को नया साल मनाते रहे, वे उन लोगों द्वारा मज़ाक और धोखे का पात्र बन गए। मजाक उड़ाए जाने के लिए उन लोगों को अप्रैल फूल कहा जाता था।
वहीं दूसरी तरफ ऐसा बताया जाता है कि इस दिन की शुरुआत 1381 में हुई थी। उस दौर में राजा रिचर्ड जीती और बोहेमिया की रानी एनी ने एक अजीब घोषणा करवाई। उन्होंने कहा कि वो दोनों 32 मार्च को सगाई करेंगे। तब लोग पहले तो खुश हुए लेकिन बाद में समझ गए कि 32 तारीख तो आती नहीं है, यानि उन्हें मूर्ख बनाया जा रहा है। ऐसा बताया जाता है कि तभी से एक मार्च को मूर्ख दिवस मनाया जाने लगा। वहीं कुछ कहानियों के मुताबिक इसे 1392 से मनाया जा रहा है।
अप्रैल फूल डे पर भारत में लोग क्या करते हैं?
यह दिन हर साल 1 अप्रैल को सेलिब्रेट किया जाता है। रोजाना की भागदौड़ और टेंशन भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक देने के लिए अप्रैल फूड डे मजेदार दिन है। इस दिन मूर्ख दिवस की शुरुआत भारत में 19वीं सदी में अंग्रेजों ने की थी। इस दिन लोग एक-दूसरे के अपने-अपने तरीके से मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं।
कोई मैसेज के जरिए तो कोई प्रैंक के जरिए लोगों को Fool बनाने की कोशिश करता है। डिजिटल युग में, अप्रैल फूल्स डे ने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और सोशल मीडिया नेटवर्क के साथ हंसी-मजाक या प्रैंक करने का नया तरीका बन गया है। यह दिन अपने दोस्तों और नजदीकी लोगों के साथ कुछ मौज-मस्ती करने का मौका देता है।
