APJ Abdul Kalam Quotes, Biography, Facts, Achievements: डॉ. कलाम जिनकी याद में स्विट्जरलैंड मनाता है साइंस डे
APJ Abdul Kalam Birthday Quotes, Biography, Facts, Achievements, History: कलाम अविवाहित थे लेकिन एक बार पत्रकार को बताया था कि उनके तीन बच्चे हैं। जानिए मिसाइल मैन के बारे में दिलचस्प बातें।

APJ Abdul Kalam Birthday Quotes, Biography, Facts, Achievements, History: एक बेहतरीन शिक्षक, एक पायलट, राइटर, मिसाइल मैन और राष्ट्रपति जैसी तमाम उपलब्धियां हासिल करने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल का आज (15 अक्टूबर) जन्मदिवस है। दुनिया भर में अपनी उपलब्धियों के जरिए सम्मान पाने वाले कलाम से शायद ही कोई होगा जो रूबरू न हो। डॉ. कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे। वह तमिलनाडु के रामेश्वरम् में पले बढ़े। वह एयरोनॉटिकल इंजीनियर थे। आपको भारत में मिसाइल और परमाणु हथियारों का जनक कहा जाता है। तभी इनका नाम मिसाइल मैन पड़ा। बहरहाल, यहां हम आपको कलाम के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बता रहे हैं, जिनसे आप अंजान होंगे।
1- कलाम साहब को फिजिक्स और गणित दोनों ही विषय बहुत पसंद थे। वह सुबह 4 बजे उठकर गणित की प्रैक्टिस करते थे।
2- जब डॉ. कलाम जब स्विट्ज़रलैंड विजिट पर गए थे तो उनके सम्मान में उस दिन ( 26 May) को साइंस डे के रूप में मनाने की घोषणा हुई थी।
3- डॉ. कलाम को तमिल में कविताएं लिखने और वीणा बजाने का शौक था।
जीवन एक कठिन खेल के समान है, डॉ. कलाम के ये बेहतरीन कोट्स जरूर करें अपनों से शेयर
4- डॉ. कलाम महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को अपना मेंटर मानते थे।
5- बहुत कम लोग जानते हैं कि कलाम को दो बार, 2003 और 2006 में MTV Youth Icon चुना गया था।
6- डॉ. कलाम अपने पहले बड़े प्रोजेक्ट, SLV-3 फेल साबित हुए थे। उस समय वह काफी दुखी हुए थे लेकिन गल्तियों से उन्होंने आगे बढ़ना सीखा न कि पीछे हटना। बाद में उन्होंने तमाम सफलताएं अर्जित कीं।
कलाम कहते थे ‘सपने वही, जो सोने न दें’… पढ़ें उनके लिए क्या है दिग्गजों की
7- राष्ट्रपति के तौर पर कोर्ट द्वारा फांसी की सजा को मंजूरी देना उन्हें बेहद कष्टदायक लगता था।
8- शुरुआत में कलाम पायलट बनना चाहते थे और एक बार वह इसके बेहद करीब पहुंच गए थे। Indian Air Force की selection list में वे 9वें स्थान पर थे, जबकि सिर्फ आठ लोगों का ही चयन होना था।
9- डॉ. कलाम ने अलग-अलग विषयों पर कम से कम 15 किताबें लिखी थीं। वह हमेशा कहते थे कि, ”लिखना मेरा प्यार है। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं, आप उसके लिए बहुत सारा समय निकाल लेते हैं। मैं रोज दो घंटे लिखता हूँ, आमतौर पे मध्यरात्रि में शुरू करता हूँ, कभी कभी मैं 11 बजे से लिखना शुरू करता हूं।”
10- इंसानों के प्रति दया भाव रखने वाले कलाम जानवरों से भी बेहद प्यार करते थे। मुस्लिम होते हुए भी वह शाकाहारी थे। दाल, सांभर और नारियल की चटनी उनका पसंदीदा खाना था।
11- कलाम बाइक चलाना नहीं जानते थे।
12- कलाम अविवाहित थे लेकिन एक बार पत्रकार को बताया था कि उनके तीन बच्चे हैं। पृथ्वी, अग्नि और ब्रम्होस।