DIY Homemade Sugar Wax: अनचाहे बालों को हटाने के लिए लोग पार्लर में जाकर वैक्स करवाते हैं। आप घर पर नींबू और चीनी से केमिकल फ्री नेचुरल वैक्स तैयार कर सकते हैं। घर पर बनी वैक्स में नेचुरल सामग्री से बनाई जाती है। इसलिए यह त्वचा के लिए ज्यादा सुरक्षित होती है। इससे जलन, रैशेज और एलर्जी होने की संभावना कम रहती है।

घर पर बनी वैक्स न सिर्फ आपके पैसे बचाएगी बल्कि आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक केमिकल्स से भी बचाने में मदद करेगी। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार वैक्स में अन्य सामग्री मिलाकर इसे अपनी जरूरत के हिसाब से भी तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको नींबू और चीनी से वैक्स बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।। नींबू जहां आपकी स्किन को क्लीन करने का काम करेगा। वहीं चीनी एक नैचुरल एक्सफोलिएटर है, जो डेड स्किन निकालकर त्वचा को स्मूद बनाती है।

नींबू और चीनी से वैक्स बनाने का तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

पानी- 1
चीनी- 1 कप
नींबू का रस- 1/4 कप
शहद- 2 चम्मच
वैक्स स्ट्रिप्स- जरूरत अनुसार

घर पर इस तरह बनाएं वैक्स

वैक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लें। फिर उसमें ऊपर बताई गई मात्रा के अनुसार चीजें मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके उबाल आने तक हल्की आंच में पका लें। इसे बीच-बीच में थोड़ी देर पर पकाते समय करची से हिलाते रहें। इसे तब तक पकाएं जब तक पानी गाढ़ी चाशनी न बन जाए। इसके बाद कांच का एक जार या कंटेनर लेकर उसमें इसे भर दें। फिर बर्फ वाले पानी में ठंडा होने के लिए रख दें। आपका वैक्स तैयार है।

वैक्स बनाने का दूसरा तरीका

चीनी
नींबू का रस
टी ट्री ऑयल (कुछ बूंदें)
सॉस पैन
कांच का कटोरा/जार
गर्माहट सहने वाला बर्तन
पॉप्सिकल/लकड़ी की स्टिक

चीनी-नींबू और टी ट्री ऑयल से ऐसे बनाएं वैक्स

एक पैन में 2 कप चीनी, 1/4 कप नींबू का रस और 1/4 कप पानी डालें। इसमें 1–2 बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाएं। फिर इसे गैस पर रखकर लगातार हिलाते रहें। मिश्रण सुनहरा भूरा हो जाने और गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। तैयार वैक्स को कांच के जार में निकालकर ठंडा होने दें।