प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। महिलाओं को कंसीव करने के बाद से लेकर डिलीवरी तक अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी में मां का खान-पान ना सिर्फ उसके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि बच्चे की सेहत को भी प्रभावित करता है। अच्छी डाइट मां और बच्चे को पोषण देने और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।
प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राईफ्रूट्स का सेवन करने पर अक्सर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं कि कौन सा ड्राईफ्रूट खाएं और किन से परहेज करें। मुनक्का एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो महीला और बच्चे दोनों की अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है। प्रेग्नेंसी के दौरान मुनक्का का सेवन मां और बच्चें के लिए सुरक्षित है।
मुनक्का खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है साथ ही प्रेग्नेंसी में महिलाओं को होने वाली कई तरह की परेशानियों को भी दूर करता है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में मुनक्का किस तरह सेहत को फायदा पहुंचाता है।
पाचन को दुरुस्त रखता है: मुनक्का फाइबर का समृद्ध स्रोत है जो पाचन को ठीक रखता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फाइबर का सेवन उपयोगी है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का शरीर भोजन को पचाने में बेहद संघर्ष करता है। इस दौरान हार्मोनल असंतुलन कई पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है ऐसे में मुनक्का पाचन को दुरुस्त रखता है। इसका सेवन करने से कब्ज का उपचार होता है।
खून की कमी को पूरा करता है: अक्सर महिलाओं की बॉडी में प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी होने लगती है ऐसे में मुनक्का का सेवन बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं की बॉडी में आयरन की कमी से एक प्रकार का एनीमिया हो सकता है जिसे आयरन की कमी वाला एनीमिया कहा जाता है। मुनक्का बॉडी में आयरन की कमी को पूरा करता है। ये ब्लड फ्लों को नियंत्रित करता है और दिल की सेहत में भी सुधार करता है।
प्रेग्नेंसी में कैल्शिय की कमी को करता है पूरा: हमारी बॉडी में सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से एक कैल्शियम है। यह खनिज हड्डियों के स्वास्थ्य, दांतों की हेल्थ, कोलेस्ट्रॉल अवशोषण, स्किन समस्याएं और दिल की अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। शरीर को ठीक से काम करने के लिए इस कैल्शियम की जरूरत होती है। मुनक्का कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है। कैल्शियम प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह गर्भ में बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक है।
प्रेग्नेंसी में कितने मुनक्का का सेवन है पर्याप्त: प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में एक मुठ्ठी मुनक्का खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। मुनक्का का सेवन आप शाम के नाश्ते के साथ या फिर सुबह के नाश्ते में कर सकते हैं। याद रखें कि प्रेग्नेंसी में मुनक्का का सीमित सेवेन करें।