Alvida Jumma Mubarak 2026 Wishes, Shayari, Status in Hindi: इस्लाम धर्म का पवित्र महीना रमजान आज (20 मार्च ) मुकम्मल हो रहा है। आज रमजान का आखिरी जुमा है और अलविदा जुमा की नमाज की तैयारियां जोरों पर हैं। इस आखिरी जुमे की मुसलमानों के लिए खास अहमियत होती है। लोग इसे बड़ी अकीदत के साथ अदा करते हैं। रमजान के इस आखिरी जुमे पर एक ओर जहां इस मुकद्दस महीने के खत्म होने का गम होता है, वहीं दूसरी ओर ईद की तैयारियों का उत्साह भी देखने को मिलता है। ईद, रमजान के बाद आने वाला खुशी का त्योहार है, जिसे मुसलमान पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाते हैं।

अलविदा जुमा और ईद दोनों ही दिन की नमाज खास होती है। भारत में शनिवार, 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में अलविदा जुमा के इस खास अवसर पर नमाज के बाद लोग एक दूसरे को जुमात-उल-विदा या अलविदा जुमा की मुबारकबाद भी देते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने करीबियों को मुबारकबाद दे सकते हैं। इन्हें आप एक-दूसरे के गले मिलकर कह सकते हैं या सोशल मीडिया (Alvida jumma mubarak 2026 status) पर शेयर कर सकते हैं। वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भेजने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

आपके चेहरे पर हंसी सदा रहे,
मेरा हर लफ्ज़ आपके लिए दुआ रहे,
जिंदगी में पाओ खुशी हर कदम पर,
दूर आपसे दुनिया का हर गम सदा रहे,
अलविदा जुमा मुबारक!

रुखसत हो रहा है रमजान, रहमतों की बरसात साथ लेकर,
दुआ है मेरी रब से, लौट आए ये महीना खुशियां हजार लेकर।
अलविदा जुमा मुबारक!

आंखों में नमी है और दिल में उदासी छाई है,
देखो रमजान के आखिरी जुमे की घड़ी आई है।
अलविदा जुमा मुबारक!
या रब! कुबूल कर ले हमारी इबादत और दुआएं,
रमजान के सदके दूर कर दे सबकी बलाएं।
अलविदा जुमा की मुबारकबाद!

अंधेरों को नूर देता है जिक्र उसका,
दिल को सुरूर देता है,
उसके दर पर जो भी मांगो,
वह अल्लाह है जरूर देता है,
अलविदा जुम्मा मुबारक!

जिसने बना दिया हर घर को गुलिस्तान,
चला जाएगा वो मेहमान,
तोहफे में दे जा रहा है ईद सभी को
अलविदा अलविदा माहे रमजान!

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा,
फना हो लब्ज-ए-गम, यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा!
माह-ए-रमजान 2025 का आखिरी जुम्मा मुबारक!

मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
अलविदा जुम्मा मुबारक।

हवा की खुशबू मुबारक,
फिजा को मौसम मुबारक,
दिलों को प्यार मुबारक,
हमारी तरफ से आपको अलविदा जुम्मा मुबारक!

फलक से रहमत बरसेगी,
कोई बंदा नहीं रहेगा मायूस,
रमजान का आखिरी जुमा आया है,
चारों तरफ खुशियों की बरसात होगी,
अलविदा जुम्मा 2025 मुबारक!

तस्वीर-ए-कायनात का अक्स है अल्लाह,
दिल को जो जगा दे वो एहसास है अल्लाह,
ऐ बंदे मोमिन तेरा दिल क्यों उदास है,
हर पल-हर लम्हा तेरे पास है अल्लाह,
अलविदा जुम्मा मुबारक 2026