रमजान के महीने में महिलाओं भी रोजा रखती हैं। इस दौरान सुबह के बाद सिर्फ शाम को इफ्तार में खा सकते हैं। ऐसे में पूरे दिन भूख और प्यास का असर चेहरे पर भी दिखता है। शरीर में पानी की जब कमी होती है तो इसका असर चेहरे पर भी दिखता है। चेहरे की रौनक कम होने लगती है। ऐसे में एलोवेरा आइस क्यूब के इस्तेमाल से इस समस्या से निजात पा सकती हैं।
हालांकि, एलोवेरा आइस क्यूब का इस्तेमाल सिर्फ रमजान ही नहीं सामान्य दिनों में भी त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल खासकर ग्लोइंग और चमकदार त्वचा के खूब किया जाता है।
1- मुंहासों की समस्या हो सकती है दूर
चेहरे पर कील-मुंहासों के चलते चेहरे की रौनक खो जाती है। इससे के लिए लोग मार्केट से तमाम कॉस्मेटिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसके बाद भी राहत नहीं मिल पाती है। ऐसे में चेहरे पर एलोवेरा आइस क्यूब को कुछ देर रगड़ने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इससे त्वचा में रक्त संचार बेहतर होता है जिससे सूजन भी कम हो सकती है।
2- सनबर्न
सनबर्न की समस्या में भी एलोवेरा आइस क्यूब का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। धूप से वापस घर आने पर कुछ देर तक त्वचा पर एलोवेरा क्यूब लगा लें। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से चेहरे से सनबर्न की समस्या कम हो सकती है।
3- बेहतर होता है रक्त संचार
जब चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं होता तो कील-मुहांसे, रूखापन और अन्य कई त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में एलोवेरा क्यूब को चेहरे पर कुछ देर रगड़ने से रक्त संचार बेहतर ढंग से काम कर सकता है।
4- मेकअप रिमूवर
कई बार घर में मेकअप रिमूवर नहीं होता है ऐसे में मेकअप को हटाने में एलोवेरा क्यूब आपके काम आ सकता है। इसके लिए चेहरे पर एलोवेरा क्यूब्स को अच्छे से रगड़ें, कुछ देर में मेकअप आसानी से हट सकता है।
कैसे बनाएं एलोवेरा आइस क्यूब
1- सबसे पहले पेड़ से एलोवेरा के पत्तों को तोड़कर उसे अच्छे से धो लें। अगर इसका पेड़ नहीं है मार्केट का भी एलोवेरा जेल ले सकते हैं।
2- पत्ते के दोनों ओर के किनारों को थोड़ा काट लें। ताकि उसका कांटा निकल जाए।
3- फिर पत्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
4- इन टुकड़ों के एक तरफ का छिलका उतार लें और इसे क्यूब में डालकर फ्रिज में रखकर जमने के लिए छोड़ दें।
5- जम जाने के बाद एलोवेरा आइस क्यूब को चेहरे पर रब कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर:
आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें। इसकी जनसत्ता. कॉम पुष्टि नहीं करता है।
Also Read
मौसम बदलने पर हाथ-पैर होने लगे हैं ज्यादा ड्राई तो मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय
