धूप से सनबर्न या पिगमेंटेशन की समस्या होना आम बात है। यूवी किरणों के कारण स्किन का जलना, लाला होना, टैनिंग और काले धब्बे जैसी दिक्कतें अक्सर लोगों को हो जाती हैं। इससे बचने के लिए Dermatologist रोज़ाना सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। यूं तो मार्केट में कई सारे सनस्क्रीन उपलब्ध हैं, लेकिन आप एलोवेरा में कुछ चीजें मिलाकर घर में सनस्क्रीन बना सकते हैं। एलोवेरा में स्किन को ठंडक देने वाले गुण होते हैं। साथ ही त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी यह मदद कर सकता है। हालांकि किसी भी उपाय को आजमाने या अपनी जीवनशैली में बदलाव करने से पहले हमेशा किसी प्रमाणित डॉक्टर या विशेषज्ञ (Dermatologist/Doctor) से आपको परामर्श जरूर लें।

एलोवेरा और विटामिन ई सनस्क्रीन

एक बाउल में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें विटामिन ई तेल की 4-5 बूंदें डालें। फिर 1 चम्मच सूरजमुखी का तेल और 2-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड डालें। मिक्स करें थोड़ा सा पानी डालकर फिर से मिलाएं। कंटेनर में स्टोर करके रख लें। इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

एलोवेरा और नारियल तेल

इसे बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल में बराबर मात्रा में नारियल तेल मिलाएं। तैयार जेल को कंटेनर में स्टोर करें। यह आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करने में मदद करेगा।

हल्दी और एलोवेरा जेल

हल्दी और एलोवेरा जेल दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इनसे सनस्क्रीन बनाने के लिए कटोरी में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें थोड़ी ही हल्दी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें।

एलोवेरा और अखरोट के तेल से बनाएं सनस्क्रीन

एक कटोरी में 1/4 कप एलोवेरा जेल लें। इसमें 25-30 बूंदें अखरोट का तेल डालें। फिर 2-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड, 1 कप शिया बटर और 2-3 चम्मच नारियल तेल डालें। अच्छी तरह मिक्स करें। सनस्क्रीन तैयार है। इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। लेख में बताए गए घरेलू नुस्खे या तरीके पेशेवर चिकित्सा सलाह (Medical Advice) या उपचार का विकल्प नहीं हैं। Jansatta इन जानकारियों की सटीकता या इनके उपयोग से होने वाले किसी भी प्रभाव की जिम्मेदारी नहीं लेता है।