बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाती हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन 47 साल की उम्र में भी पूरी तरह से फिट हैं। खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी नई एक्ट्रेसिस को टक्कर देती हैं। हालांकि, यह बात जानकार आपको हैरानी होगी कि ऐश्वर्या को जिम जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
आप सोच रहे होंगे कि जिम के बिना आखिर ऐश्वर्या खुद को किस तरह फिट रखती हैं? दरअसल, एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट और योग का सहारा लेती हैं। योग के बिना ऐश्वर्या के दिन की शुरुआत नहीं होती। इसके अलावा वह जॉगिंग और ब्रिक्स वॉक भी नियमित तौर पर करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह रोजाना 45 मिनट तक योग करती हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन कभी-कभी अपने घर पर ही कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं।
ऐश्वर्या राय की डाइट: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं। इसके साथ ही वह गुनगुने पाने में नींबू और शहद डालकर पीती हैं। इसके बाद नाश्ते में वह ब्राउन ब्रेट टोस्ट और कभी-कभी ओट्स का सेवन करती हैं। क्योंकि, ओट्स में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा होती है।
दोपहर के खाने में ऐश्वर्या राय बच्चन उबली हुई सब्जियों, दाल और चपाती का सेवन करती हैं। इसके अलावा वह कभी-कभी दाल-चावल भी खाती हैं। बता दें, उबली हुई सब्जियां शरीर को स्वस्थ रखती हैं।
डिनर के दौरान भी ऐश्वर्या राय बच्चन ऐसा खाना पसंद करती हैं, जो आसानी से पच सके। रात में एक्ट्रेस ज्यादातर ब्राउन राइस और ग्रिल्ड फिश खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा बीच-बीच में जूस और फलों का सेवन करती हैं। क्योंकि, इससे भूख नहीं लगती।
बता दें, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जंक और फ्राइड फूड का बिल्कुल भी सेवन नहीं करती। इसके अलावा वह खुद को हाइड्रेटिड रखने के लिए रोजाना 8 गिलास पानी का सेवन करती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन का मानना है कि सही खानपान और योग से फ्लेक्सिबल बॉडी पाई जा सकती है। आप भी ऐश्वर्या राय बच्चन की डाइट को फॉलो करके खुद को फिट रख सकते हैं।