आमतौर पर घर को सजाने के लिए महंगे फर्नीचर, आकर्षक शॉपीस, वॉल आर्ट या घड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा घर के हर एक कोने को मॉडर्न और आकर्षक बनाने के लिए लाइटिंग भी अहम भूमिका निभाती है। सही तरीके और सही जगह पर लगी लाइट्स घर के इंटीरियर को बदलने में मदद कर सकती हैं। अगर आप अपने घर के इंटीरियर में बदलाव करना चाहते हैं, तो एलईडी स्ट्रिप लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्योहारों, शादी और रात के समय ये लाइटें कमरों को खूबसूरत दिखाने में मदद कर सकती हैं।

एलईडी स्ट्रिप लाइट लचीली होती हैं, जिस पर छोटे-छोटे एलईडी बल्ब लाइन से लगे होते हैं। ये लाइटें दीवारों, सीढ़ियों, छत और फर्नीचर के चारों तरफ आसानी से लगाई जा सकती हैं। इनमें पीछे चिपकाने वाला टेप होता है, जिसकी वजह से इन्हें लगाना आसान हो जाता है। इसे आप अपनी जरूरत के अनुसार काटकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अक्सर इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी घर को सजाना चाहते हैं, तो इन एलईडी लाइट्स को कुछ खास जगहों पर लगा सकते हैं।

किचन कैबिनेट

किचन के कैबिनेट को आकर्षक दिखाने के लिए एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे किचन का इंटीरियर बदल सकता है और रात के समय ये जलती हुई भी सुंदर लगती हैं। त्योहारों और शादी के मौके पर इस तरह की लाइटिंग घर को खूबसूरत दिखाने में मदद कर सकती हैं।

मिरर एरिया

घरों में वॉश बेसिन के ऊपर डिजाइनर मिरर लगवाते हैं। इसे मॉडर्न और यूनिक लुक देने के लिए चारों तरफ एलईडी लाइट लगा सकते हैं। इससे मिरर एरिया का लुक बदल सकता है और तैयार होते समय आसपास की खूबसूरत सजावट को देखकर मूड भी फ्रेश रह सकता है।

सीढ़ियों को आकर्षक बनाएं

रात के समय अक्सर सारी लाइटें बंद हो जाती हैं। ऐसे में एलईडी लाइट्स सीढ़ियों को आकर्षक दिखाने और रात के समय सुरक्षित चलने में मदद कर सकती हैं। इसे सीढ़ियों की रेलिंग, ट्रेड के किनारों या नीचे और सर्किटिंग लेवल पर लगा सकते हैं। यह घर को मॉडर्न और आकर्षक दिखाने में मदद कर सकता है।

फ्लोटिंग बेड

बेडरूम की लाइटिंग मूड में बदलाव ला सकती है। अगर आप कमरे के इंटीरियर में बदलाव चाहते हैं, तो फ्लोटिंग बेड के नीचे चारों तरफ एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कमरा दिखने में मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आ सकता है। इस तरह बेडरूम को आकर्षक बनाने के लिए ज्यादा बजट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

सीलिंग कवर

लिविंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम की सीलिंग के लिए एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें आप फॉल्स सीलिंग के अंदर फिट कर सकते हैं। अगर फॉल्स सीलिंग नहीं है, तो सीधे छत की सतह पर भी लगा सकते हैं।

टीवी के आसपास

कई लोग लिविंग रूम में टीवी रखते हैं। यहां पर परिवार के सदस्य बैठकर समय बिताते हैं। ऐसे में इस जगह को सजाने के लिए टीवी के आसपास एलईडी लाइटिंग का उपयोग कर सकते हैं। इससे अंधेरे में टीवी देखने से आंखों पर तनाव भी कम हो सकता है।

अलमारी में लगाएं

कमरे की अलमारी को मॉडर्न और यूनिक दिखाने के लिए एलईडी लाइटिंग को लगा सकते हैं। इससे कपड़ों को अंधेरे में निकालने में आसानी होगी। साथ ही यह कमरे को स्टाइलिश दिखाने में भी मदद कर सकती हैं। इन्हें आप शेल्फ के ऊपर वाले हिस्सों में चिपका सकते हैं।