सफेद रंग हमेशा से लोगों का फेवरेट रहा है। सफेद टी-शर्ट, शर्ट, पैंट से जूते तक लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने में मदद करते हैं। महिलाओं की अलमारी में सफेद रंग के कई तरह के आउटफिट्स शामिल होते हैं, जैसे शर्ट, टी-शर्ट, पैंट से लेकर सूट तक। गर्मियों के मौसम में सफेद पहनना काफी आरामदायक होता है क्योंकि ये हल्के और ठंडक देने वाले होते हैं। इसे कैजुअल और फॉर्मल दोनों तरह से पहना जाता है।
ऑफिस के लिए व्हाइट शर्ट हो या बाहर घूमने के लिए टी-शर्ट, हर बार यह लुक को साफ-सुथरा और स्टाइलिश बनाता है। अगर आप गर्मियों में व्हाइट शर्ट या टी-शर्ट के साथ ये 6 शानदार आउटफिट आइडिया ट्राई करती हैं, तो आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत और ट्रेंडी नजर आ सकता है।
1- हाई-वेस्टेड डेनिम शॉर्ट
अगर आप कई घूमने या फिर वेकेशन पर जा रही हैं तो हाई-वेस्टेड डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट कलर की टी-शर्ट या शर्ट पहन सकती हैं। इसके साथ सफेद स्नीकर्स या फ्लैट सैंडल और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं, जिससे आपका लुक और भी क्लासी लगेगा।
2- फ्रंट नॉट बनाकर क्रॉप टॉप की तरह पहनें
अपनी सफेद शर्ट को आप ट्रेंडी क्रॉप टॉप में बदल सकती हैं, इसके लिए आगे एक गांठ बांध दें। इससे एक ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक मिलेगा। इसे आप हाई-वेस्टेड जींस, स्कर्ट या ट्राउजर के साथ कैरी कर सकती हैं।
3- टैंक टॉप के ऊपर ओपन शर्ट स्टाइल करें
सफेद शर्ट को आप एक हल्की समर जैकेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इसे टैंक टॉप या क्रॉप टॉप के ऊपर खुला पहनें। इसके साथ अपने लुक को थोड़ा आकर्षक बनाने के लिए कॉटन के ट्राउजर या शॉर्ट्स कैरी कर सकती हैं।
4- वाइड लेग ट्राउजर
व्हाइट शर्ट या टी-शर्ट को थोड़ा फॉर्मल लुक देने के लिए इसे ट्राउजर के अंदर इन करके पहनें। इसके साथ लिनन या कॉटन जैसे हल्के फैब्रिक वाले ट्राउजर चुन सकती हैं।
5- लिनन ट्राउडर के साथ कैरी करें
गर्मियों के लिए लिनन ट्राउजर बिल्कुल परफेक्ट होते हैं और इनके साथ सफेद शर्ट या ट्राउजर से आप अपने लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं। आप शर्ट को ट्राउजर के अंदर टक कर सकती हैं या थोड़ा ढीला भी छोड़कर सकती हैं।
6- ग्रे ट्राउजर के साथ पहनें
ग्रे ट्राउडर व्हाइट शर्ट या टी-शर्ट के साथ एक बहुत ही बैलेंस्ड, क्लीन और प्रोफेशनल लुक देता है। यह न तो बहुत डार्क लगता है और न ही बहुत हल्का, इसलिए इसका शेड हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छे से मौच हो जाता है। खासकर ऑफिस वियर के लिए यह परफेक्ट आउटफिट हो सकता है।
7- डेनिम जींस
व्हाइट शर्ट या टी-शर्ट को बूटकट डेनिम जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। क्लासी लुक के लिए वन साइड से शर्ट को टक कर सकती हैं।
Also Read
गर्मियों में करनी है शॉपिंग, दिल्ली के इन 5 मार्केट में मिलते हैं सस्ते और स्टाइलिश कपड़े
