Romantic Places in India: प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, ठंडा मौसम और चारों तरफ फैली हरियाली, नवंबर का महीना देश के ज्यादातर हिस्सों में ऐसा ही अहसास कराता है। यह समय पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। ऑफिस, घर और बच्चों की जिम्मेदारियों से कुछ दिन का ब्रेक लेकर आप खूबसूरत और रोमांटिक जगहों का रुख कर सकते हैं। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ समय अकेले में बिता सकें।
अगर आप भी इसी तरह की जगहों की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। दरअसल हम आपको भारत की रोमांटिक और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मनाली
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मनाली पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। जब भी घूमने की बात आती है, तो कुल्लू-मनाली का नाम हमारे मन में जरूर आता है। पार्टनर के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए इस जगह को ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता, बर्फीले पहाड़ और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जानी जाती है। पहाड़ों पर सर्दी का आनंद लेने के लिए इस जगह की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो वीकेंड पर यहां पर जाकर सोमवार तक वापस लौट सकते हैं।
कहां जाएं
हिडिंबा देवी मंदिर, सोलंग वैली, अटल टनल, सिस्सू वैली, रोहतांग दर्रा, मॉल रोड, ओल्ड मनाली, नगर कैसल, जोगिनी वॉटर फॉल्स
शिमला
सर्दियों का लुत्फ लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जा सकते हैं। नवंबर के महीने में यहां का मौसम अच्छा और ठंडा होता है। इस दौरान कम भीड़भाड़, शांत वातावरण और आसमान साफ रहता है। अगर आप पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो शिमला की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिवाली से पहले या दिवाली के दौरान भी यहां की ट्रिप की जा सकती है। यहां पर जा रहे हैं, तो गरम कपड़े अपने साथ जरूर जिससे आपको परेशानी न हो। हालांकि इस समय आपको बर्फबारी देखने को नहीं मिल सकती।
घूमने की जगहें
प्राकृतिक सुंदरता और बर्फीली पहाड़ियों के नजारों का लुत्फ लेने के लिए द रिज, मॉल रोड, जाखू मंदिर, कुफरी, कालका शिमला टॉय ट्रेन, समर हिल, चैडविक फॉल्स जैसी जगहों को शिमला में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल में घूमने की खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में दार्जिलिंग का नाम शामिल है। इस जगह को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। नवंबर के महीने में यहां का मौसम साफ, शांत और ठंडा होता है। इस समय बारिश की संभावना काफी कम होती है, जिसकी वजह से आसमान साफ रहता है। आसपास की बर्फीली पहाड़ियों के नजारे भी आकर्षक नजर आते हैं। शांति, सुकून और सुहावने मौसम में पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए दार्जिलिंग ट्रिप को प्लान किया जा सकता है।
कहां जाएं
इस हिल स्टेशन में टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, बटासिया लूप, रॉक गार्डन, मिरीक झील, जापानी पीस पगोडा, घूम मठ जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मुन्नार
केरल घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो मुन्नार बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कपल्स को काफी पसंद आ सकता है। प्राकृतिक खूबसूरती, चारों तरफ फैली हरियाली, चाय के बागान और सुहावना मौसम इस जगह को आकर्षक बनाते हैं। अक्सर लोग यहां पर घूमने का प्लान करते हैं, क्योंकि यहां का वातावरण काफी शांत है। लॉन्ग वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो मुन्नार की ट्रिप प्लान की जा सकती है। यहां पर घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं।
घूमने की जगहें
इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार में एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, मट्टुपेट्टी बांध, टाटा टी संग्रहालय, कुंडला झील, आट्टुकाड झरने घूमने लायक जगहें हैं।
घूमने की जगहें
नैनीताल
उत्तराखंड घूमने की जब भी बात होती है, तो सबसे पहले ख्याल नैनीताल का ही आता है। यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत नमूना है। यहां पर अक्सर लोग अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप के लिए इस जगह को चुना जा सकता है। अगर आप दिल्ली या उत्तर भारत के किसी राज्य में रहते हैं, तो यह जगह वीकेंड या तीन-चार दिन की ट्रिप के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। नवंबर के दौरान यहां का मौसम सुहावना, ठंडा और अच्छा होता है। इस समय सर्दियों की शुरुआत होती है, जिसकी वजह से कम भीड़-भाड़ में आप यहां शांति से पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। हालांकि यहां जाते समय अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें।
खासियत
कुमाऊं क्षेत्र में स्थित नैनीताल प्राकृतिक सुंदरता, नैनी झील, नैना देवी मंदिर, नैना पीक, मॉल रोड और सुहावने मौसम के लिए दुनियाभर में फेमस है।
