लिविंग रूम घर का वह हिस्सा होता है, जहां पर सदस्य सबसे ज्यादा बैठना पसंद करते हैं। टीवी, फर्नीचर, वॉल डेकोर और अन्य चीजों की मदद से घर के इस कमरे को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। हालांकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं। कारपेट भी इन्हीं में से एक है। यही वजह है कि महंगी चीजों के अलावा लोग कारपेट को भी डेकोरेशन का अहम हिस्सा मानते हैं। फर्श पर बिछा कारपेट सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ घर को साफ-सुथरा दिखाने में भी मदद कर सकते है।
अगर आप घर के फर्श में कुछ बदलाव चाहते हैं, तो बजट में कारपेट खरीदकर लिविंग रूम को नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। इसके लिए यहां दिए गए कुछ कारपेट डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है।
टेक्सचर कारपेट डिजाइन
लिविंग रूम को सिंपल और रिच लुक देना चाहते हैं, तो टेक्सचर कारपेट अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें सतह पर अलग-अलग पैटर्न और उभरे हुए डिजाइन बने होते हैं। इससे लिविंग रूम को अलग लुक मिल सकता है। इसे सोफे के सामने टेबल के नीचे बिछा सकते हैं।

मॉडर्न कारपेट डिजाइन
मॉडर्न कारपेट डिजाइन मिनिमल और स्टाइलिश इंटीरियर के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इनमें सिंपल पैटर्न, एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट और ट्रेंडी डिजाइन मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और कमरे के लुक के अनुसार चुन सकती हैं।

किलम कार्पेट डिजाइन
इस तरह के कारपेट डिजाइन ट्रेडिशनल और रंग-बिरंगे पैटर्न के लिए जाना जाता है। इसे मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के इंटीरियर के साथ स्टाइल किया जा सकता है। यह लिविंग रूम को आकर्षक और अलग टच दे सकता है।

शैगी कारपेट डिजाइन
मुलायम और रेशों वाले शैगी कारपेट डिजाइन लिविंग रूम को यूनिक लुक दे सकते हैं। अगर आपके घर में पालतू जानवर है, तो उनके लिए इस तरह का कारपेट अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आरामदायक होते हैं और दिखने में लग्जरी फील देते हैं। इसे सोफा या सेंटर टेबल के आसपास बिछाकर कमरे को कोजी और स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है।

जियोमैट्रिक कारपेट डिजाइन
घर को बोल्ड और अलग लुक देना चाहते हैं, तो जियोमैट्रिक कारपेट चुन सकते हैं। इसमें लाइन, स्क्वायर, सर्कल और दूसरे पैटर्न होते हैं, जो इंटीरियर को मॉडर्न लुक दे सकते हैं। इसका साइज आप अपने रूम के अनुसार चुन सकते हैं। कमरे को आकर्षक लुक देने के लिए सोफे और कुर्सियों के आगे के दो पैर कारपेट पर रख सकते हैं।

