Raksha Bandhan Fashion: फेस्टिवल पर बाजारों, दुकानों और घरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं अपने लुक को लेकर खास तैयारियां करने लगती हैं। अगर आप ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक तलाश रही हैं, तो साड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आजकल महिलाएं भारी साड़ियां की जगह सिंपल और लाइटवेट साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इसके लिए कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है बल्कि यहां दिए गए कुछ डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है। हम आपके लिए कुछ ऐसे साड़ी डिजाइन लाए हैं, जिनकी मदद से आप अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
सैटिन साड़ी
सैटिन नरम, हल्का और चमकदार फैब्रिक होता है। इस फैब्रिक की साड़ी त्योहारों और खास मौकों पर काफी पसंद की जाती हैं। अगर आप रक्षाबंधन पर ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो सैटिन साड़ी को चुन सकती हैं। इसके साथ स्लीक बन बहुत ही एलिगेंट लुक देगा। हैवी ज्वेलरी नहीं स्टाइल करना चाहती हैं तो सिर्फ बड़े झुमकों को पेयर कर सकती हैं। इससे लुक काफी अट्रैक्टिव लग सकता है। हाथों में मेटल या स्टोन वर्क चूड़ियों को पेयर किया जा सकता है। चूड़ियों के अलावा एक हाथ में वॉच और दूसरे में ब्रेसलेट पहन सकती हैं।

पेस्टल साड़ी
सोशल मीडिया पर आजकल पेस्टल कलर की साड़ी काफी ट्रेंड में है। जिसे स्टाइल करके आप शानदार फोटोज ले सकती हैं। इसके साथ पर्ल या कुंदन वर्क ज्वेलरी बहुत ही सुंदर और आकर्षक लग सकती है। फेस्टिव लुक के अलावा इस साड़ी को पार्टी और रिसेप्शन पर भी कैरी किया जा सकता है। किसी भी उम्र की महिला पर इस तरह की साड़ी खूब जचेगी। इसके साथ आप बालों को ओपन रख सकती हैं और स्टाइलिश ब्लाउज के साथ इसे पेयर करें। फुटवियर के लिए जूतियां या हल्की हील्स पहन सकती हैं।

मोनोक्रोम साड़ी
आजकल हैवी साड़ियां पहनना ज्यादातर महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। यही वजह है कि लाइट कलर शेड, बॉर्डर वर्क, प्लेन और लाइटवेट फैब्रिक वाली साड़ियों को चुना जाता है। अगर आप भी त्योहार पर एलिगेंट और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो मोनोक्रोम साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। आमतौर पर मोनोक्रोम साड़ी में एक ही रंग या उसी रंग के अलग-अलग शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की साड़ी काफी मॉडर्न और एलिगेंट लुक देती हैं। साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए सिर्फ झुमकों को पेयर किया जा सकता है।

फ्लोरल साड़ी
त्योहारों के मौके पर लाइट कलर और खिलते डिजाइन बहुत आकर्षक लुक देते हैं। अगर आपको भी इस तरह के डिजाइन पसंद हैं, तो इस साड़ी को चुन सकती हैं। इसके साथ सॉफ्ट मेकअप और फ्लोरल एक्सेसरीज को स्टाइल करें। मिनिमल ज्वेलरी और कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लाउज लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा।

