जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो धूल-मिट्टी, पसीना और प्रदूषण का असर हमारे चेहरे पर दिखाई देने लगता है। जिसकी वजह से कई बार त्वचा डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में कई लोग बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे टेनिंग, डेड स्किन से राहत मिल सके। हालांकि कई बार इससे स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद ली जा सकती है। चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग और फ्रेश बनाए रखने के लिए बेसन एक बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है। इससे आप फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। हालांकि इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

फेस पैक लगाने के फायदे

फेस पैक त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकता है जिससे चेहरे ज्यादा साफ, ग्लोइंग और फ्रेश नजर आ सकता है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल ऑयली स्किन वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आपको पिंपल्स की समस्या रहती है तो यह अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करने में मदद कर सकता है। हालांकि इसके परिणाम हर व्यक्ति की त्वचा पर अलग-अलग हो सकते हैं।

बेसन और दही

सामग्री

1 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही

इस पैक को बनाने के लिए बेसन और दही को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें।

बेसन, हल्दी और दूध

सामग्री

1 चम्मच बेसन
1/4 चम्मच हल्दी
1 चम्मच दूध

सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके चेहरे और गर्दन की त्वचा पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें। इसको नियमित रुप से लगा सकते हैं।

बेसन, शहद और नींबू

सामग्री

2 चम्मच बेसन
1 चम्मच शहद
कुछ बूंद नींबू का रस

बेसन, शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर एक बाउल में अच्छे से पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

बेसन और गुलाब जल

सामग्री

1 चम्मच बेसन
गुलाब जल- जरूरत के अनुसार

बेसन और गुलाब जल की मदद से भी फेस पैक बनाया जा सकता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल दूर हो सकता है।

ध्यान रखें ये बातें

इन फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। नेचुरल चीजें असर दिखाने में समय लेती हैं इसलिए इनका नियमित इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको त्वचा संबंधी समस्या है तो फेस पैक लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।