कॉलर के बाद अगर शर्ट का कोई हिस्सा सबसे अधिक गंदा होता है तो वह है बाजू। शर्टी की बाजुओं पर अक्सर पसीना, धूल-मिट्टी, तेल और गंदगी जमा हो जाती है। यह समस्या सफेद या हल्के रंग की शर्टों में ज्यादा दिखाई देती है। उन लोगों की शर्ट की बाजूएं अधिक गंदी होती हैं जो नियमित रूप से मोटरसाइकल से सफर करते हैं। दरअसल, इस दौरान उड़ने वाली धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण शर्ट पर तेजी से चिपकते हैं, जिसके चलते इनपर गंदगी की परत जम जाती है।

कई बार सामान्य धुलाई के बाद भी बाजुओं पर जमी मैल पूरी तरह साफ नहीं होती। हालांकि, कुछ आसान नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप शर्ट की बाजुओं पर जमी मैल को आसानी से साफ कर सकते हैं।

पहली तरीका

शर्ट की बाजुओं पर जमी गंदगी को साफ करने का सबसे साधारण तरीका यह है कि हल्के गरम पानी में थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट डालकर 5-10 मिनट के लिए शर्ट को भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद गंदगी वाली जगह को हाथों से अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लें। इसके बाद शर्ट की बाजुओं को उल्टा कर भी उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें। अगर हल्की गंदगी रह जाती है, तो थोड़ा सा डिटर्जेंट उसपर लगाकर अच्छी तरह रगड़ दें, इससे आसानी से दाग हट सकते हैं।

दूसरा तरीका

शर्ट की बाजुओं पर जमी मैल को छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट होता है, जो जिद्दी दाग और मैल को हटाने में मदद करता है। 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को शर्ट की गंदी बाजुओं पर लगाएं। 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर मुलायम ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर दें। इससे काफी हद तक मैल साफ हो सकती है।

तीसरा तरीका

शर्ट की बाजुओं पर जमी मैल को साफ करने के लिए आप सफेद सिरका और लिक्विड डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेदा सिरका कपड़ों की गंदगी को ढीला करने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच सफेदा सिरका और 1 चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट मिला लें। इस मिश्रण को बाजुओं के गंदे हिस्से पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर दें। मैल काफी हद तक कम हो सकती है।

ध्यान रखें ये बातें

किसी भी उपाय को अपनाने से पहले शर्ट के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें। इसके साथ ही ब्रश को बहुत ज्यादा जोर से न रगड़ें, इससे कपड़े का फैब्रिक खराब हो सकता है।

Also Read
काली और गंदी हो गई हैं प्लास्टिक की कुर्सियां, अपनाएं साफ करने के आसान और सुरक्षित तरीके