कई बार जब कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा खाने का मन करता है, तो अक्सर लोग बाजार के फास्ट फूड्स का सहारा लेते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि बाहर के फूड्स हमेशा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हों। ऐसे में आप घर पर ही कई चीजों से स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार कर सकते हैं। इसमें से एक सूजी भी है, जिसका उपयोग हम हलवा से लेकर चीला बनाने तक में करते हैं।

लेकिन आप सूजी की मदद से कई सारे क्रिस्पी और कुरकुरे स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर होते हैं। आप सूजी से बने इन स्नैक्स को बच्चों के टिफिन में पैक कर के दे सकते हैं। साथ ही इन्हें शाम की चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर भी परोस सकते हैं। आइए जानते हैं सूजी से बनने वाली 3 क्रिस्पी डिश की रेसिपी और बनाने की आसान विधि।

चटपटी सूजी फिंगर्स

सामग्री

1 कप सूजी
आधा कप दही
आधा कप गुनगुना पानी
1 छोटी बारीक कटी प्याज
2-3 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
आधा छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स
तलने के लिए तेल

चटपटी सूजी फिंगर्स बनाने की आसान विधि

एक बाउल में सूजी, दही और गुनगुना पानी मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें। इतनी देर में सूजी फूल जाती है। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, काली मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर एक थाली या ट्रे में हल्का तेल लगाकर मिश्रण फैला दें और 5-7 मिनट तक भाप में पका लें। मिश्रण ठंडा होने पर इसे लंबे फिंगर के आकार में काट लें। कॉर्नफ्लोर में थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें। सूजी फिंगर्स को पहले कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें। गरम तेल में इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। सूजी फिंगर्स को आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं।

कम तेल में बनाएं सूजी और दही के अप्पे

सामग्री

1 कप सूजी
आधा कप दही
आधा कप पानी
1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर
2-3 बड़े चम्मच बारीक कटी बीन्स
2 बड़े चम्मच बारीक कटा टमाटर
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 छोटा चम्मच तेल
आधा छोटा चम्मच राई
6-8 करी पत्ते
1 चुटकी इनो या एक चुटकी बेकिंग सोडा
नमक स्वादानुसार
ग्रीस करने के लिए तेल

कम तेल में सूजी और दही अप्पे बनाने की विधि

अब बैटर में इनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिला दें। अप्पे पैन को हल्के तेल से ग्रीस करें और हर खाने में बैटर भर दें। इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से पलटते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। तैयार सूजी अप्पे को आप हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

सूजी और आलू क्रिस्पी कट्स

सामग्री

आधा कप सूजी
2 उबले और मैश किए हुए आलू
1 कप पानी
1 छोटा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

सूजी और आलू क्रस्पी कट्स बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक कड़ाही में पानी गर्म कर लें। अब इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च और तेल डालकर उबाल लें। अब धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न पड़ें। जब सूजी गाढ़ी होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें मैश किए हुए आलू, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।

मिश्रण से कट्स या टिक्की का आकार बना लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर सुनहरा-कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें। तैयार क्रिस्पी सूजी और आलू के कट्स को हरी चटनी या दही के साथ गरमागरम परोस सकते हैं।

Also Read
शाम की चाय के साथ खाना है कुछ हेल्दी, पालक से बनाएं बाजार जैसी चटपटी चाट