Independence Day Weekend Gateways: अक्सर हम घूमने के लिए कई प्लान बनाते हैं, जो पूरे नहीं हो पाते। कई बार ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलती या कुछ न कुछ काम की वजह से ट्रिप अधूरी रह जाती है। ऐसे में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड अच्छा मौका साबित हो सकता है। इस साल 15 अगस्त शनिवार को है और रविवार को ज्यादातर लोगों की छुट्टी रहती है। इस दौरान आप वीकेंड ट्रिप के लिए भारत की कुछ शानदार जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर यादगार समय बिताना चाहते हैं, तो स्वतंत्रता दिवस पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां पर आप शांति और सुकून से वीकेंड बिता सकते हैं।

शिमला

स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर आप शिमला घूमने का प्लान कर सकते हैं। मानसून के दौरान हरियाली की चादर ओढ़े पहाड़, ठंडा मौसम, बादलों की ढकी वादियां बहुत ही शानदार लगती हैं। वीकेंड पर रिलैक्स करने के लिए यह जगह बेहतरीन रहेगी। यहां मॉल रोड, जाखू मंदिर, कुफरी जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

धर्मशाला

अगर आपको पहाड़ी क्षेत्र पसंद हैं, तो हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। मोनेस्ट्री, तिब्बतियन कल्चर, वॉटरफॉल और घने जंगल इस जगह की खासियत हैं। स्वतंत्रता दिवस पर शांति और सुकून से वीकेंड मनाना चाहते हैं, तो पहले से टिकट बुक कर सकते हैं।

मुन्नार

चाय के बागान, धुंध भरे पहाड़ और कल-कल बहते झरने मुन्नार की खूबसूरती को बयां करते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए यह बेहतरीन जगह साबित हो सकता है। यहां पर आप एराविकुलम नेशनल पार्क, चाय म्यूजियम, इको पॉइंट, टॉप स्टेशन और मथुकुट्टी डैम की खूबसूरती देख सकते हैं।

अमृतसर

दिल्ली या आसपास की जगहों पर रहने वालों के लिए अमृतसर वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। यहां पर गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, अटारी वाघा बॉर्डर और गोबिंदगढ़ किला को एक्सप्लोर कर सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के समय यहां की खूबसूरती दोगुना हो जाती है।

महाबलीपुरम

स्वतंत्रता दिवस पर किसी ऐतिहासिक जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो महाबलीपुरम अच्छी जगह साबित होगी। वीकेंड पर यहां शोर मंदिर, पंच रथ, वहार गुफा मंदिर, टाइगर केव जैसी कई जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

उदयपुर

झीलों का शहर उदयपुर मानसून के दौरान बहुत खूबसूरत नजर आता है। स्वतंत्रता दिवस पर वीकेंड ट्रिप के लिए इस जगह को चुन सकते हैं। यहां पर सिटी पैलेस, पिचोला लेक, जग मंदिर, सहेलियों की बाड़ी जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

लोनावाला

मुंबई और पुणे में रहने वालों के लिए लोनावाला एक बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। मानसून के दौरान यहां चारों तरफ हरियाली फैली रहती है, जो बहुत ही आकर्षक नजर आती है। यहां पर टाइगर पॉइंट, भुशी डैम, राजमाची किला, कार्ला गुफाएं, पावना लेक देखने लायक जगह हैं।

कर्जत

महाराष्ट्र में स्थित कर्जत स्वतंत्रता दिवस पर घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। यह जगह वॉटरफॉल, ट्रेकिंग ट्रेल, नदी और खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर है। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

कूर्ग

शांति और सुकून से वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो कूर्ग बेहतरीन विकल्प है। बारिश के दौरान यहां का ठंडा मौसम, चारों तरफ फैली हरियाली और शानदार नजारे बहुत ही आकर्षक नजर आते हैं। यहां एब्बे फॉल्स, कॉफी बागान, तला कावेरी जैसी जगहों को घूमने का प्लान कर सकते हैं।

गोवा

बीच, नाइटलाइफ और वॉटर एक्सिविटीज करने के लिए गोवा को वीकेंड प्लान के लिए चुन सकते हैं। नॉर्थ और साउथ गोवा दोनों ही बेहतरीन जगह है, जहां स्वतंत्रता दिवस पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है।