Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप राय ने बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को बार के लिए पिता के समान बताया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नव निर्वाचित कार्यकारी समिति उनके मार्गदर्शन में काम करेगी और बार और बेंच के साथ बेहतर तालमेल पर ध्यान देगी।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बातचीत तब हुई जब सीजेआई सूर्यकांत ने प्रदीप राय और नव निर्वाचित एससीबीए कार्यकारी समिति को बधाई दी। इसके जवाब में प्रदीप राय ने कहा कि एससीबीए का नया नेतृत्व बार और न्यायपालिका के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आप हमारे लिए पिता समान हैं- प्रदीप राय

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने एससीबीए के नए नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि बार की उम्मीदों और जायज अपेक्षाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बार के युवा सदस्यों के सुप्रीम कोर्ट में जिम्मेदारियां संभालने की संभावना का भी स्वागत किया। राय ने जवाब दिया, “हमारे लिए पिता समान हैं। हम आपके मार्गदर्शन का पालन करेंगे। आप हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते हैं।”

एसजी तुषार मेहता ने की मजाकिया टिप्पणी

इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मजाकिया टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा, “आप इतने भी बूढ़े नहीं हैं कि हम आपको पिता समान कह सकें। आप हिंदू संयुक्त परिवार के कर्ता हैं।” जवाब देते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “हम सब सह-उत्तराधिकारी हैं।”

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे मंगलवार रात को घोषित किए गए। प्रदीप राय अध्यक्ष चुने गए, जबकि वरिष्ठ वकील राहुल कौशिक उपाध्यक्ष बने। वकील प्रज्ञा सचिव, मुनीश दुबे संयुक्त सचिव और रीपक कंसल कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें: जब कोर्ट रूम के बाहर बजने लगा गाना, कपिल सिब्बल बोले- ‘लगता है नाचने का समय आ गया’

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर सुनवाई हुई। इसी दौरान एक मजेदार घटनाक्रम देखने को मिला। कोर्ट रूम नंबर-1 के बाहर से तेज म्यूजिक की आवाज अंदर तक सुनाई देने लगी। इसके बाद मजाकिया लहजे में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने डांस करने की बात कही। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…