पश्चिम बंगाल मतदाता सूची को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने संकेत दिया है कि वह पश्चिम बंगाल में आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने से जुड़ी अपीलों पर पहले विचार किया जाएगा। इसके मुकाबले, मतदाता सूची में पहले से शामिल नामों को हटाने की मांग वाली अपीलों को प्राथमिकता बाद में दी जा सकती है, जिन पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि अदालत पहले उन मतदाताओं की अपीलों पर सुनवाई करेगी, जो मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की मांग कर रहे हैं। इनमें खासतौर पर वे मामले शामिल हैं, जिनकी अपीलें विशेष न्यायाधिकरणों (Special Tribunals) के समक्ष लंबित हैं।
शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले पर पहली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। यदि उस दिन सुनवाई संभव नहीं हुई, तो इसे 29 नवंबर को सूचीबद्ध किया जाएगा।
क्या लंबित अपील वाले मतदाता नगर निकाय चुनाव में वोट डाल सकेंगे?
सुनवाई के दौरान यह सवाल भी उठा कि जिन लोगों की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील विशेष न्यायाधिकरणों के पास लंबित है, क्या वे आगामी नगर निकाय चुनावों में मतदान कर सकेंगे।
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे पर विचार शुरू कर चुका है और सुनवाई की तारीख पर इसका समाधान निकालने की कोशिश करेगा। CJI सूर्यकांत ने कहा, “सुनवाई के दिन हम इसका कोई रास्ता निकालेंगे।”
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन और अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने राज्य में आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी।
पिनाराई विजयन के खिलाफ FIR के आदेश
केरल हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में पिनाराई विजयन, उनकी बेटी और दामाद के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ेक अनुसार, केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कथित CMRL रिश्वत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य लोगों के खिलाफ एंटी-करप्शन कानून के तहत FIR दर्ज करने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर।
