Supreme Court News: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक वकील की पिटाई कर दी गई थी। इस मामले को आज वकील ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने उठाया। वकील ने बताया कि जब वह एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज हरजीत सिंह पाल की अदालत में एक आरोपी की ओर से पेश हो रहे थे, तभी शिकायतकर्ता के वकील कई गुंडों के साथ कोर्ट रूम में घुस आए और न्यायाधीश के सामने ही उन पर और दूसरे आरोपी पर हमला कर दिया।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने बताया कि उन्होंने कोर्ट रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और न्यायाधीश के सामने ही हिंसा की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पूछा कि वकील दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखित शिकायत करने के बजाय मौखिक रूप से शिकायत क्यों कर रहे हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट में शिकायत क्यों नहीं की- सीजेआई सूर्यकांत

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने वकील से सवाल किया, “क्या आपने इसे दिल्ली हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश के संज्ञान में लाया है? दिल्ली न्यायपालिका के प्रमुख के समक्ष शिकायत क्यों नहीं की? क्या आप मेरे समक्ष शिकायत इसलिए करना चाहते हैं ताकि मीडिया को खबर मिल सके?”

पुलिस कार्रवाई करने से डर रही है- वकील

वकील ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करने से डर रही है और वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य होने के नाते इस बात का जिक्र कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उनसे दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखित शिकायत करने और उसकी एक कॉपी खुद को भेजने को कहा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “मैं इसे प्रशासनिक रूप से निपटाता हूं। न्यायिक पक्ष से कुछ नहीं किया जा सकता। पहले आप जाकर शिकायत दर्ज कराएं। दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इसका संज्ञान लें। आप शिकायत दर्ज कराएं और उसकी एक कॉपी मुझे भेजें। वे इस तरह का दुर्व्यवहार कैसे कर सकते हैं? इस तरह का गुंडा राज हमें स्वीकार्य नहीं है।” बता दें कि सुप्रीम कोर्ट मुफ्त की योजनाओं’ के खिलाफ याचिका पर भी सुनवाई करेगा। पूरी खबर यहां क्लिक करे पढ़ें…